{"_id":"6b0a682ead4fd7b6150e0a28","slug":"punjab-cm-wife-gurpreet-kaur-defamation-plea-dismissed-relief-for-justice-ranjit-singh-from-chandigarh-court-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सीएम की पत्नी को झटका: गुरप्रीत कौर की मानहानि याचिका खारिज, चंडीगढ़ कोर्ट से जस्टिस रंजीत सिंह को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सीएम की पत्नी को झटका: गुरप्रीत कौर की मानहानि याचिका खारिज, चंडीगढ़ कोर्ट से जस्टिस रंजीत सिंह को राहत
Sat, 28 Nov 2026 11:08 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:08 AM IST
सार
डॉ. गुरप्रीत कौर ने जस्टिस रंजीत सिंह, बिक्रम सिंह मजीठिया, सुखपाल सिंह खैरा और भावना नायर के खिलाफ केस दायर किया था। याचिका में कहा गया था कि इन सभी ने उनके खिलाफ झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
भगवंत मान और उनकी पत्नी गुरप्रीत काैर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि के मामले में झटका लगा है। चंडीगढ़ की सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की अदालत ने सेवानिवृत्त जस्टिस रंजीत सिंह के खिलाफ दायर उनकी मानहानि याचिका खारिज कर दी है।
अदालत ने कहा कि याचिका में जस्टिस रंजीत सिंह के खिलाफ मानहानि का कोई ठोस आधार (कॉज ऑफ एक्शन) नहीं बनता।
डॉ. गुरप्रीत कौर ने जस्टिस रंजीत सिंह, शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा और भावना नायर के खिलाफ हर्जाने का मुकदमा दायर किया था। याचिका में आरोप लगाया गया था कि 20 अगस्त 2026 को आरोपियों ने उनके खिलाफ झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाए थे। इनमें यह दावा भी शामिल था कि उन्होंने दुष्कर्म के एक मामले के आरोपी से पांच करोड़ रुपये की मांग की थी। यह बयान डीडी न्यूज लाइव के एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर भी पोस्ट किया गया था।
जस्टिस रंजीत सिंह की ओर से पेश अधिवक्ता चरनजीत सिंह बख्शी ने अदालत में दलील दी कि याचिकाकर्ता ने उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस का अधूरा और चुनिंदा वीडियो पेश किया है। बयान का पूरा संदर्भ और उससे जुड़ी न्यायिक कार्यवाही अदालत के सामने नहीं रखी गई।
विज्ञापन
सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि गुरप्रीत कौर ने खुद स्वीकार किया था कि याचिका दायर करते समय उन्हें जस्टिस रंजीत सिंह के पूरे बयान की जानकारी नहीं थी। उन्होंने जस्टिस रंजीत सिंह का नाम पक्षकारों की सूची से हटाने पर भी आपत्ति नहीं जताई थी। अदालत ने कहा कि अधूरे वीडियो के आधार पर मानहानि का मामला नहीं बनता। इसी आधार पर जस्टिस रंजीत सिंह के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी गई।