{"_id":"611cd51a8ebc3eb3ee1978b6","slug":"fungal-infection-spread-in-new-opd-building-of-chandigarh-pgi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ पीजीआई का हाल: फंगल इंफेक्शन की शिकार होने लगी न्यू ओपीडी बिल्डिंग, काला पड़ने लगा दीवारों का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ पीजीआई का हाल: फंगल इंफेक्शन की शिकार होने लगी न्यू ओपीडी बिल्डिंग, काला पड़ने लगा दीवारों का रंग
Wed, 18 Aug 2021 03:08 PM IST
निवेदिता वर्मा
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 18 Aug 2021 03:08 PM IST
सार
न्यू ओपीडी बिल्डिंग में फंगल इंफेक्शन को लेकर पीजीआई प्रशासन ने विशेषज्ञों की राय भी ली है। इसमें विशेषज्ञों की टीम ने बिल्डिंग का निरीक्षण कर अलग-अलग कारण बताए हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पीजीआई की न्यू ओपीडी बिल्डिंग में फैला फंगल इंफेक्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के लाखों मरीजों को इलाज उपलब्ध कराने वाली पीजीआई की न्यू ओपीडी बिल्डिंग फंगल इंफेक्शन का शिकार हो गई है। फंगल के चलते बिल्डिंग का सफे द रंग काला पड़ने लगा है। यहां काम करने वाले डॉक्टरों व कर्मचारियों के अलावा इलाज के लिए आने वाले मरीजों पर भी संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
न्यू ओपीडी बिल्डिंग का निर्माण 2001 में शुरू हुआ था। इसमें 2004 से ओपीडी संचालित की जा रही है। 2017 में इसे सेंट्रलाइज एसी किया गया। उसके बाद से फंगल की परेशानी धीरे-धीरे शुरू होने लगी, जो अब विकराल रूप ले चुकी है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि पीजीआई की न्यू ओपीडी बिल्डिंग को सेंट्रलाइज एसी के लिए नहीं बनाया गया था। इसके बावजूद यह सुविधा शुरू कर दी गई। यह भी कहा जा रहा है कि कोविड के दौरान काफी लंबे समय के लिए बिल्डिंग बंद रहने से यह परेशानी ज्यादा बढ़ गई है। फिलहाल, इससे पीजीआई केकर्मचारी खौफ में हैं। इससे बचाव के लिए पीजीआई केअलग-अलग कर्मचारी संघों ने निदेशक से गुहार लगाई है। हालांकि, अभी तक इस मामले को लेकर पीजीआई गंभीर नहीं दिख रहा।
विज्ञापन
फंगल के कारण
न्यू ओपीडी बिल्डिंग में फंगल इंफेक्शन को लेकर पीजीआई प्रशासन ने विशेषज्ञों की राय भी ली है। इसमें विशेषज्ञों की टीम ने बिल्डिंग का निरीक्षण कर अलग-अलग कारण बताए हैं। इनमें मुख्य रूप से उस बिल्डिंग का सेंट्रलाइज एसी के लिए उपयुक्त न होना है। इसके अलावा दरवाजे और खिड़कियों का खुला रहना और आर्द्रता नियंत्रक उपकरण का न लगाया जाना भी शामिल है। इन्हीं कारणों से फंगल इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है, जो साफ करने पर भी समाप्त नहीं हो रहा।
कमी छिपाने के लिए किए जा रहे कई प्रयास
न्यू ओपीडी बिल्डिंग के फंगल इंफेक्शन को छुपाने के लिए पीजीआई प्रशासन तमाम प्रयास कर रहा है। स्थिति यह है कि फंगल के कारण जिन कुर्सियों का रंग बदल जा रहा है, उसे हटवाकर नई कुर्सी लगा दी गई हैं। ओपीडी खुलने से पहले फंगल की सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों को विशेष रूप से निर्देश दिया गया है। लेकिन अब वे भी इसे साफ करने में डरने लगे हैं।
न्यू ओपीडी में ड्यूटी करने वाले कर्मचारी बिल्डिंग में हो रहे फंगल इंफेक्शन से डरे हुए हैं। पीजीआई निदेशक को भी सूचना दी जा चुकी है, लेकिन बचाव कार्य के लिए अब तक क्या किया गया, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। -अश्वनी कुमार मुंजाल, अध्यक्ष, पीजीआई कर्मचारी संघ (गैर संकाय)

न्यू ओपीडी बिल्डिंग में फंगल इंफेक्शन की शिकायत लगातार मिल रही है। इस संबंध में शीघ्र ही बचाव कार्य किया जाएगा, ताकि डॉक्टरों, कर्मचारियों और मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो सके। -कुमार गौरव, डीडीए पीजीआई