फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud of one crore by rigging bills, case registered

Chandigarh News: बिलों में हेराफेरी कर एक करोड़ की धोखाध़ड़ी, केस दर्ज

Sat, 07 Sep 2024 06:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Fraud of one crore by rigging bills, case registered
चंडीगढ़। आर्थिक अपराध शाखा ने कंपनी के बिलों में हेरफेर कर एक करोड़ रुपये का घोटाला करने पर कंपनी के सीनियर मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में कैटरिंग कंपनी होल्डिंग (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट चंदर लखानी ने बताया कि उन्होंने अपनी मोहाली यूनिट में मुंडी खेड़ा निवासी मिन्हाज अहमद को दिसंबर 2021 में सीनियर मैनेजर के पद पर नियुक्त किया था। उसने फर्जी बिल और एंट्री कर कंपनी से करीब एक करोड़ रुपये का घोटाला कर दिया।
विज्ञापन

मुंबई स्थित कंपनी के मुख्यालय की ओर से जब ऑडिट किया गया तो यह पूरा खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस को इसकी शिकायत दी गई जिसकी जांच जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई। आर्थिक अपराध शाखा की ओर से मामले में जांच के बाद अब आरोपी के खिलाफ करीब एक करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। उधर, एक अन्य मामले में महिला की शिकायत पर सेक्टर-17 थाने में पुलिस ने कार बेचने के लिए फर्जी दस्तावेज देने पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। शिकायत में फरीदाबाद के गांव खेड़ी कलां निवासी अनिता ने बताया कि उसने फरीदाबाद के सेक्टर-17 निवासी प्रवीण कुमार से कार खरीदी थी। इसके लिए उसे कार के फर्जी दस्तावेज दे दिए गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed