फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   four lane road for mohali

मोहाली: सेक्टर-62 के लिए बनेगा फोर लेन रोड, नौ महीने में पूरा होगा काम

Thu, 15 Jun 2017 09:26 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 15 Jun 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
four lane road for mohali
नेचर पार्क के पास काटे गए पेड़ - फोटो : अमर उजाला
मोहाली शहर के प्राइम फेजों में सेक्टर-62 में स्थापित होने वाले फूड कोर्ट व कनवेंशन सेंटर में आने वाले लोगों को ट्रैफिक की समस्या का सामना न करना पड़े। इसकी प्लानिंग में ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) का थिंक टैंक अभी से जुट गया है।
विज्ञापन


इसके पहले चरण में गमाडा ने पीएसईबी भवन से नेचर पार्क की तरफ जा रही सड़क को पार्क के किनारे से होते हुए वाईपीएस स्कूल के पास तक बनाने का फैसला लिया है। यह सड़क फोन लेन होगी। उम्मीद है कि आने वाले कुछ महीनों में रोड का काम पूूरा हो जाएगा। इसके बाद इलाके के लोग इसका पूरा लाभ उठा पाएंगे। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह सारा काम गमाडा द्वारा पहले से ही निर्धारित मास्टर प्लान के मुताबिक ही किया जा रहा है। गमाडा अधिकारियों का कहना है कि यह प्लानिंग आने वाले तीस सालों का ध्यान में रखकर की जा रही है। कोशिश यही है कि तब तक यह सेक्टर पूरी तरह विकसित हो जाए तो वहां पर आने वाले लोगों को ट्रैफिक की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


गमाडा अधिकारियों के मुताबिक इस प्रोजेक्ट पर एक प्राइवेट कंपनी काम करेगी। गमाडा प्रोजेक्ट में नोडल एजेंसी के रूप में काम करेगी। साथ ही हो रहे काम पर नजर रखेेगी। इस दौरान होने वाले सारे काम की गुणवत्ता की भी जांच होगी। वहीं, गमाडा को उम्मीद है कि यह रोड नौ महीने में बनकर तैयार होगा। 

सड़क के लिए डेढ़ सौ पेड़ों पर चलेगी कुल्हाड़ी

four lane road for mohali
नेचर पार्क के पास काटे गए पेड़ - फोटो : अमर उजाला
इस रोड को बनाने में करीब सौ पेड़ आड़े आ रहे हैं। गमाडा द्वारा पेड़ों को जड़ों से उखाड़ा जा रहा है। गमाडा के एसडीआई नवीन कंबोज ने बताया कि सड़क के रास्ते में आ रहे पेड़ों की कटाई के लिए जंगलात विभाग से मंजूरी ली गई है। इसके बाद ही कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि उनकी कोशिश यही थी कि सड़क के रास्ते में कम से कम पेड़ आएं।

पेड़ों की कटाई से पार्क की एंट्री बंद
रोड बनाने के लिए गमाडा द्वारा इन दिनों पूरे जोरों से पेड़ों की कटाई की जा रही है। इस कारण पार्क की एंट्री पूरी तरह से बंद हो गई है। इसके अलावा वहां बनी कुछ हट को भी पेड़ों ने अपने कवर कर लिया है। हालांकि, गमाडा के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पेड़ों की कटाई का काम पूरा कर लिया जाएगा।

सेक्टर-62 में ही बड़े भवन स्थापित
सेक्टर-62 शहर के अहम सेक्टरों में से एक हैं। इस सेक्टर में कई सरकारी दफ्तर व नामी प्राइवेट अस्पताल है। जिनसे शहर को पूरे इलाके ही नहीं देश विदेशों में पहचान मिलती है। इनमें पुडा भवन, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, पंचायत भवन, फोर्टिस अस्पताल, विजिलेंस थाना व एतिहासिक गुरुद्वारा अंब साहिब भी यहां हैं। इसके अलावा फेज-नौ स्थित अंतरराट्रीय क्रिकेट व हॉकी स्टेडियम को भी यहीं से रास्ता जाता है। जबकि ओलंपिक भवन भी इसी सेक्टर की सीमा पर स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed