फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Foswa took out rally against inflation

महंगाई पर चंडीगढ़ में अनोखा प्रदर्शन

Sun, 28 Feb 2021 02:40 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
Foswa took out rally against inflation
चंडीगढ़। फेडरेशन ऑफ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (फोसवा) की ओर से शनिवार को महंगाई के खिलाफ रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। एसोसिएशन के सदस्यों ने सेक्टर-39 व 40 लाइट प्वाइंट के पास एकत्र होकर आसमान छूती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। रैली में भारी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान वीएन शर्मा ने पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर रोष जताते हुए कहा कि कुछ दिनों में पेट्रोल मध्यम वर्ग की पहुंच से दूर हो जाएगा। एसके खोसला ने पानी के रेट बढ़ाने की प्रशासन की सिफारिश को लेकर निगम व प्रशासन की जनता विरोधी रणनीति पर कटाक्ष किया। पार्षद गुरबख्श रावत ने फोसवा के इस कदम की सराहना करते हुए महंगाई कम करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सभी खाद्य पदार्थों के दाम दोगुने-तिगुने हो गए हैं। रसोई चलाना आम आदमी के लिए मुश्किल होता जा रहा है। ट्रेड यूनियन नेता सज्जन सिंह ने बताया कि सरकार आम आदमी की रोजी-रोटी छीनने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed