फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire in paper mill, prevention of loss of life

पेपर मिल में आग, जानी नुकसान से बचाव

Thu, 21 Apr 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Fire in paper mill, prevention of loss of life
डेराबस्सी। मुबारकपुर-रामगढ़ रोड पर स्थित विशाल पेपर मिल में बुधवार को भयानक आग लग गई। इससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। हालांकि किसी जानी नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन

मामले के संबंध में डेराबस्सी के फायर आफिसर बलजीत सिंह ने बताया कि विशाल पेपर टैक इंडिया लिमिटेड में सुबह करीब साढ़े 10 बजे आग लग गई। उन्हें 10.40 पर मामले की सूचना मिली। डेराबस्सी से तीन फायर ब्रिगेड और जीरकपुर से एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने के लिए भेजी गई थी। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। कागज के बड़े-बड़े रोल होने के कारण आग बहुत तेजी के साथ फैली। फैक्ट्री में पड़े ज्यादातर पेपर रोल जल गए थे। हालांकि आग लगने के असल कारणों का पता नहीं लग पाया है पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन

फायर अफसर ने बताया कि फैक्टरी में फायर सिस्टम पूरी तरह काम कर रहा था और उनके पहुंचने से पहले ही उनके कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed