फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Final rehearsal for Republic Day today; some roads will remain closed

Chandigarh News: गणतंत्र दिवस की फाइनल रिहर्सल आज<bha>;</bha> कुछ सड़कें रहेंगी बंद

Fri, 24 Jan 2025 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Final rehearsal for Republic Day today; some roads will remain closed
चंडीगढ़। परेड ग्राउंड सेक्टर-17 में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए आज सुबह 7 बजे फाइनल रिहर्सल होगी। इस समारोह को लेकर पुलिस ने 26 जनवरी के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान परेड ग्राउंड की ओर जाने वाली आसपास की कई सड़कें आवाजाही के लिए बंद रहेंगी। साथ ही कई सड़कों का ट्रैफिक दूसरी सड़कों पर डायवर्ट किया जाएगा। ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार परेड ग्राउंड के आसपास की 26 जनवरी को सुबह 6:30 बजे से समारोह के समापन तक आपातकालीन वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों के लिए कई सड़कें बंद/डायवर्ट रहेंगी। इनमें सेक्टर 16/17/22/23 के राउंड अबाउट से गुरदयाल सिंह पेट्रोल पंप, सेक्टर 22-ए तक, ओल्ड डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, सेक्टर-17 से शिवालिक होटल (परेड ग्राउंड के पीछे) तक, लियोन रेस्टोरेंट लाइट पाॅइंट (एमसी ऑफिस के पास) से परेड ग्राउंड तक, सेक्टर 22/23 लाइट पाॅइंट से सेक्टर 16/17-22/23 के राउंड अबाउट तक, सेक्टर 16/23 के छोटे चौक से सेक्टर 16/17-22/23 तक, सेक्टर 22-ए मार्केट में दुकानों के सामने सुबह 6:30 बजे से समारोह समाप्त होने तक सामान्य पार्किंग की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

पार्किंग लेबल वाले विशेष आमंत्रितों को क्रिकेट स्टेडियम चौक (उद्योग पथ) के माध्यम से परेड ग्राउंड में जाना होगा और सेक्टर 22-ए मार्केट में वाहनों को पार्क करना होगा आम जनता के लिए आईएसबीटी-सेक्टर 17 चौक या 17/18 लाइट पाॅइंट से परेड ग्राउंड में जाने का रास्ता होगा। इसके अलावा आईएसबीटी सेक्टर 17 जाने वाली बसों को किसान भवन और पिकाडिली चौक से हिमालय मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा, जो छोटे चौक से आईएसबीटी पहुंचेंगी। भीड़भाड़ को कम करने के लिए (सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक), आसपास के क्षेत्रों से यातायात को डायवर्ट किया जाएगा, और केवल बसों को ही अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

पंजाब राजभवन के सामने वाली सड़क (सेक्टर 5/6/7/8 राउंड अबाउट से विज्ञान पथ और सुखना पथ टी-पॉइंट) 26 जनवरी को दोपहर 3 बजे से ऐट होम समारोह समाप्त होने तक जनता के लिए प्रतिबंधित/डायवर्ट की जाएगी। केवल आपातकालीन वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी। ऐट होम आमंत्रित व्यक्तियों को विज्ञान पथ (वन-वे सिस्टम) पर सेक्टर 5/6/7/8 चौक के माध्यम से पंजाब राजभवन तक पहुंचना होगा। आमंत्रित व्यक्तियों को अपने वाहन की विंड स्क्रीन पर अधिकृत पार्किंग लेबल प्रदर्शित करना होगा। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के सदस्यों को शाम 3 बजे से समारोह समाप्त होने तक एसजीजीएस कॉलेज की ओर से सुखना पथ का उपयोग करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिहर्सल के दौरान सड़कें प्रतिबंधित रहेंगी
मुख्य सचिव आवास सेक्टर-7 से सेक्टर 5-6/7-8 चौक, फिर 4/5-8/9 चौक, न्यू बैरिकेड चौक, पुराना बैरिकेड चौक और वार मेमोरियल, बोगनविला गार्डन, सेक्टर-3 की ओर। वार मेमोरियल, बोगनविला गार्डन, सेक्टर-3 से पुराना बैरिकेड चौक, मटका चौक, सेक्टर 16/17 लाइट पाॅइंट, लियोन्स लाइट पाॅइंट और परेड ग्राउंड, सेक्टर 17 तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed