{"_id":"60959c278ebc3e8d3a6eeae1","slug":"female-doctor-commits-suicide-after-husband-tested-positive-for-covid-19-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट में कोरोना योद्धा: डॉक्टर पति की रिपोर्ट आई पॉजिटिव तो परेशान डॉक्टर पत्नी ने फांसी लगा जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट में कोरोना योद्धा: डॉक्टर पति की रिपोर्ट आई पॉजिटिव तो परेशान डॉक्टर पत्नी ने फांसी लगा जान दी
Sat, 08 May 2021 01:36 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 08 May 2021 01:36 AM IST
सार
पति ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर 13-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया। शनिवार को मायके पक्ष के लोगों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
एंबुलेंस में शव रखते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में स्थित अंसल सुशांत सिटी में डॉक्टर पति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर परेशान होकर डॉक्टर पत्नी ने आत्महत्या कर ली। पत्नी ने फंदा गुरुवार देर रात लगाया। शुक्रवार सुबह 11 बजे क्वारंटीन पति ने पत्नी के कमरे में जाकर देखा तो फंदे पर लटकी मिली।
विज्ञापन
पति ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर 13-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया। शनिवार को मायके पक्ष के लोगों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि बीनू (38) पत्नी अशोक कुमार निवासी अंसल सुशांत सिटी में रहती थी।
विज्ञापन
बीनू कल्पना चावला अस्पताल, करनाल में बायलोजिस्ट थीं। बीनू के पति अशोक सनौली रोड पर स्थित एक अस्पताल में डॉक्टर हैं। गुरुवार को अशोक की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। वह घर में ही अलग कमरे में क्वारंटीन हो गए थे। जिस वजह से बीनू परेशान चल रही थी। इसी कारण बीनू ने गुरुवार देर रात फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह पति अशोक ने पत्नी के कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस के पास सुबह 11 बजे सूचना आई। जिसके बाद उनकी टीम डॉक्टर के घर पहुंची। अंदर जाने से पहले टीम ने पीपीई किट पहनी और उसके बाद कार्रवाई शुरू की। बीनू के शव को फंदे से उतारकर सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। वहीं बीनू के मायके वाले जयपुर में रहते हैं। शनिवार को उनके पानीपत पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बीनू के दो बेटे हैं, जिनमें एक छह और दूसरा तीन साल का है।