फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer died due to cold in sonipat

Farmer Protest : ठंड लगने से सोनीपत के किसान की मौत, खाना खाकर सोया था, सुबह नहीं उठा

Tue, 08 Dec 2020 02:01 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, सोनीपत
अमर उजाला, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 08 Dec 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
Farmer died due to cold in sonipat
किसान आंदोलन: सोनीपत में ठंड लगने से किसान की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में टीडीआई सिटी के सामने किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय (32) गांव बरोदा सोनीपत के तौर पर हुई है। अजय के पास एक एकड़ जमीन थी और वह जमीन ठेके पर लेकर खेती करता था। जानकारी के अनुसार, अजय की तीन बेटियां थीं। 

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि मौत ठंड लगने से हुई है। परिजनों के अनुसार, अजय रात को खाना खाकर सोया था लेकिन सुबह नहीं उठा। कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।
विज्ञापन



वहीं कुछ दिन पहले तीन कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए दिल्ली आंदोलन में भाग लेकर लौटे गांव हैबुआना के किसान कवलजीत सिंह की मौत हो गई थी। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था। बस से उतरकर धरना स्थल की ओर बढ़ते समय किसान को अचानक दौरा पड़ा और वह नीचे गिर गया। जिसके चलते किसान के सिर में चोट लग गई। उन्हें डबवाली के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिरसा रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी दलेराम ने बताया कि पुलिस मृतक के भाई कुलविंद्र सिंह के बयान पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में खेती कानूनों के विरोध में किसान संगठनों के संघर्ष में हिस्सा लेने जा रहे पंजाब के किसान सुरिंदर सिंह (50) की सोनीपत में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई थी। सुरिंदर सिंह अपनी ट्रैक्टर-ट्राली पर करीब 12 किसानों को लेकर दिल्ली जा रहा था। सोनीपत के समीप वह ट्रैक्टर-ट्राली साइड में खड़ा करके किसी काम के लिए सड़क पार कर रहा था। इस दौरान किसी वाहन ने सुरिंदर सिंह को टक्कर मार दी, जिससे सुरिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed