{"_id":"91ab60f2eaeacd38388406e6cb324c44","slug":"electricity-rates-might-be-hike-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी ब्यूटीफुल के लोगों पर बढ़ सकता है बिजली बिल का बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी ब्यूटीफुल के लोगों पर बढ़ सकता है बिजली बिल का बोझ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च में चंडीगढ़ वासियों को बिजली का झटका लग सकता है। प्रशासन ने बिजली की दरें बढ़ाने की तैयारी कर ली है। बिजली टैरिफ बढ़ाने के लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है। विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक वित्त वर्ष 2016-17 के लिए 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी प्रस्तावित की जाएगी।
विज्ञापन
बढ़ोतरी के साथ इस प्रस्ताव पर लोगों से आपत्तियां भी मांगी जाएंगी। इसके बाद ज्वाइंट इलेक्ट्रिसिटी रेग्युलेटरी कमीशन (जेईआरसी) को प्रस्ताव जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
मार्च में जेईआरसी की चंडीगढ़ में सुनवाई होगी। जेईआरसी ही टैरिफ पर अंतिम फैसला लेगा। पिछले दो वर्षों से बिजली के रेट में बढ़ोतरी नहीं हुई है। जिस कारण इस बार रेट बढ़ने के कयास लग रहे हैं। विभाग लगातार दो वर्षों से टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव जेईआरसी के सामने रख रहा है।
विज्ञापन
लेकिन जेईआरसी ने दोनों बार प्रस्ताव को खारिज कर दिया। विभाग ने वर्ष 2015-16 के लिए तैयार किए गए प्रस्ताव में टैरिफ की दरें 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ाने की बात कही थी। जबकि 2014-15 के लिए भी 21 प्रतिशत तक दरें बढ़ाने का प्रपोजल भेजा गया था। पिछले साल 19 मार्च को जेईआरसी के चेयरमैन एसके चतुर्वेदी के सामने चंडीगढ़ में सुनवाई हुई थी।