फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Director kk bhutani arrested by cbi at mohali

नाइपर के डायरेक्टर को सीबीआई ने प्रेस कांफ्रेस से उठाया

Sun, 14 Feb 2016 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली।
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली। Updated Sun, 14 Feb 2016 08:22 AM IST
विज्ञापन
Director kk bhutani arrested by cbi at mohali

सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये की चपत लगाने के मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने शनिवार को एक बार फिर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल्स एजुकेशन एंड रिसर्च (नाइपर) में दबिश दी।

विज्ञापन


इस दौरान नाइपर के डॉयरेक्टर केके भूटानी को बीच कांफ्रेंस से ही सीबीआई टीम उठा ले गई। जब यह सब चल रहा था तो डायरेक्टर ने मीडिया की तरफ इशारा करते हुए कहा कि शो विल गो ऑन...। इसके बाद सीबीआई की टीम उन्हें पास में स्थित उनके ऑफिस में ले गई।
विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक पूछताछ चल रही थी। नाइपर के अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से परहेज करते रहे। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भी सीबीआई टीम ने नाइपर में दबिश दी थी
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नाइपर में सोमवार को सिल्वर जुबली समारोह होना है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार सहित राज्य मंत्री प्रोग्राम में शिरकत करेंगे। शनिवार को इसकी औपचारिक घोषणा के लिए कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था। जिसमें नाइपर के डायरेक्टर केके भूटानी मीडिया से रूबरू हो रहे थे। वह खुद पर लगे आरोपों की सफाई दे रहे थे। इसी बीच दोपहर करीब 1.30 बजे सीबीआई की टीम नाइपर कैंपस में आ गई।


टीम के अधिकारियों ने आते ही सिक्योरिटी गार्ड से नाइपर के डायरेक्टर को प्रेस कांफ्रेंस से बाहर बुलाने को कहा। सिक्योरिटी गार्ड ने सीबीआई टीम का संदेश डायरेक्टर तक पहुंचाया। लेकिन डायरेक्टर ने अपनी कांफ्रेंस जारी रखी। इसी बीच सीबीआई अधिकारी ने अपने उच्च अधिकारियों को फोन पर सूचित किया। इसके बाद सीबीआई की टीम चलती प्रेस कांफ्रेंस में ही हाल में आ गई और भूटानी को राउंडअप कर ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed