{"_id":"90048253e0d9a9eff78c1b5c6e584d75","slug":"digambar-jain-community-all-the-information-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिगम्बर जैन समाज की जानकारी ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिगम्बर जैन समाज की जानकारी ऑनलाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 21 Apr 2014 05:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राइसिटी में दिगम्बर जैन समाज के सदस्यों की पूरी जानकारी अब ऑनलाइन मिल सकेगी। श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर-27 में रविवार को सोसायटी की वेबसाइट लांच की गई।
विज्ञापन
वेबसाइट पर सभी सदस्यों और उनके परिवार के मोबाइल नंबर व घर के पते के साथ पूरी जानकारी होगी। साथ ही दूसरे शहरों में रह रहे जैन समाज के सदस्य उनसे आसानी से संपर्क साध सकेंगे।
विज्ञापन
वेबसाइट पर मंदिरों की भी पूरी जानकारी मिल सकेगी। वेबसाइट पर चंडीगढ़ के बारे में भी बताया गया है, जिसमें शहर के मुख्य पर्यटक स्थलों की भी जानकारी है। इसके अलावा मंदिर के कार्यक्रमों को तस्वीरों व वीडियो सहित वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इस मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष नवरत्न जैन, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, सरंक्षक दीपचंद जैन, सचिव दामोदर जैन, महासचिव राजिंद्र जैन, कोषाध्यक्ष करुण जैन व अन्य सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
जैन तीर्थ की भी मिलेगी जानकारी
देशभर में जहां-जहां भी जैन तीर्थ स्थल हैं उनकी जानकारी भी वेबसाइट से मिलेगी। अभी फिलहाल इसका ऑप्शन नहीं डाला गया है, लेकिन जल्दी ही इसे भी अपलोड किया जा सकेगा।
इसके बाद कोई भी जैन तीर्थ पर जाना चाहेगा तो उसे वहां की पूरी जानकारी मिल जाएगी।