फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demonstration in front of corporation office if demands are not met

मांगें पूरी न होने पर निगम कार्यालय के सामने किया मटका फोड़ प्रदर्शन

Fri, 26 Feb 2021 02:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Demonstration in front of corporation office if demands are not met
मटका तोड़ प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एमसी एंपलाइज एंड वर्कर्स के आह्वान पर किए जा रहे क्रमवार आंदोलन के अंतर्गत वीरवार को कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय के सामने मटका फोड़कर विरोध जताया। कर्मचारियों ने मटका फोड़ने के साथ ही प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कमेटी के कन्वीनर अश्विनी कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह को कमिश्नर के नाम का मांग पत्र सौंपा। चीफ इंजीनियर ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस संबंध में कमिश्नर के साथ उनकी बैठक कराई जाएगी। अश्विनी कुमार और चेयरमैन सुरमुख सिंह ने कहा कि एमसी के प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रहे हैं। प्रशासन का अड़ियल रवैया आंदोलन को और तेज बना रहा है। उनका कहना था कि डीसी रेट अभी तक नहीं बढ़ाया गया जो अप्रैल 2020 में ही बढ़ जाना चाहिए था। वहीं दूसरी तरफ जेम पोर्टल के जरिए ठेकेदार अब भी आउटसोर्स कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। प्रशासन उनके खिलाफ कोई सुरक्षित पॉलिसी नहीं बना रहा। कर्मचारियों की आधा दर्जन से ज्यादा मांगें काफी समय से लंबित हैं। अगर अभी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो चौथा मटका फोड़ आंदोलन मनीमाजरा स्थित नगर निगम के उप कार्यालय में 4 मार्च को किया जाएगा। उसके बाद 12 मार्च को अर्थी फूंक विरोध प्रदर्शन होगा। मटका फोड़ आंदोलन में मुख्य रूप से नरेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, सरवन कुमार, संजय, रविंदर ,सुरेंद्र सिंह, रवि सिंह, सत्यप्रकाश , नरेंद्र चौधरी, करतार पाल, यादराम, गुरमीत सिंह, लालजीत, महिपाल, कमल कुमार और सुरेंद्र शर्मा ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed