फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dance india dance_auditions_chandigarh

डीआइडी के ऑडिशन में बच्चों ने आजमाई किस्मत

Thu, 26 Dec 2013 02:49 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 Dec 2013 02:49 PM IST
विज्ञापन
dance india dance_auditions_chandigarh
फेज-10 स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल में बुधवार को जीटीवी के डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर सीजन तीन के लिए ऑडिशन हुआ। इसमें पांच से 12 साल तक के बच्चों ने अपने डांस का टैलेंट दिखाया।
विज्ञापन


ऑडिशन सुबह नौ बजे से देर शाम तक चले। शो में केवल ट्राइसिटी ही नहीं, बल्कि पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर एवं राजस्थान तक के बच्चे शामिल हुए। शो का अगला राउंड दिल्ली में होगा।
विज्ञापन


शो को लेकर बच्चों एवं उनके पेरेंट्स का क्रेज देखते ही बन रहा था। मंगलवार रात से ही लोग अपने बच्चों सहित आयोजन स्थल के बाहर लाइनों में लग गए थे।

सुबह थोड़ी ठंड जरूर थी, बावजूद इसके बच्चों के उत्साह में कोई कमी नहीं थी। बच्चों ने ऑडिशन स्थल के बाहर जमकर रिहर्सल की।

बच्चों की ऑडिशन लेने के लिए डीआईडी के फाइनलिस्ट इरफान एवं प्रदीप पहुंचे हुए थे। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा को परखा ही नहीं, बल्कि उनके आगे बढ़ने के टिप्स भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर ऑडिशन लेने आई टीम के मेंबरों ने बताया कि 1620 बच्चे ऑडिशन के लिए पहुंचे। पहला राउंड दोपहर तक खत्म हुआ था। दूसरा राउंड देर शाम तक चला।

कोशिश है कि दिल्ली राउंड के लिए अधिक से अधिक बच्चों को शामिल किया जाए। शो में हिस्सा लेने आए रितिक ने बताया कि वह जम्मू में रहते हैं। उन्हें शुरू से ही डांस का शौक था।


स्कूल में कई अवॉर्ड जीत चुके हैं। इसलिए ऑडिशन के लिए पहुंचा हूं। उन्होंने बताया कि इस बार मैं टीवी पर अपना टैलेंट जरूर दिखाऊंगा।

बच्चों के सपने सच करने में जुटे पेरेंट्स
ऑडिशन में आए बच्चों के अलावा पेरेंट्स का जोश भी देखते ही बन रहा था। धर्मशाला से आए अजय शर्मा ने बताया कि उनके बेटे अंशुल को डांस का शौक है।

इसलिए वह बच्चे को जहां बढ़िया अकेडमी में कोचिंग दिला रहे हैं। इसके अलावा हरेक शो में शामिल होने के लिए उसे लेकर जाते थे। ताकि उसे आगे बढ़ने का मौका मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed