फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cylinder blast, three-story building demolished

पिंजौर में सिलेंडर फटते ही धमाका, तीनमंजिला इमारत जमींदोज

Fri, 13 Nov 2015 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला/पिंजौर।
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला/पिंजौर। Updated Fri, 13 Nov 2015 10:57 AM IST
विज्ञापन
cylinder blast, three-story building demolished

पिंजौर स्थित हिमशिखा कालोनी के मकान नंबर 349 में गैस सिलेंडर फटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि 25 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं, सिलेंडर के धमाके से तीन मंजिला इमारत जमींदोज हो गई। घायलों को पंचकूला सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान नेशनल बॉक्सर विकास भारद्वाज (34) के रूप में हुई है। विकास की हालत को देखते हुए उसे पीजीआई में रेफर किया गया था। जहां वीरवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। घटना मंगलवार रात 10 बजे की है। घटना की सूचना पर सीआरपीएफ और कालका फायर
विज्ञापन


स्टेशन से गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
पिंजौर के हिमशिखा कालोनी के मकान नंबर 348 में कृष्णपाल बंसल का परिवार है। घर में कुल सात सिलेंडर थे। इनमें से तीन खाली और तीन भरे थे, जबकि एक सिलेंडर रसोई में लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंसल के पोते ने सिलेंडर के पास मोमबत्ती रखी थी, जिससे सिलेंडर पाइप को आग लग गई। इसके बाद ब्लास्ट हुआ और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धमाके की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग बचाव को दौड़ा। वह दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए लेकिन दूसरा ब्लास्ट होने से वह भी आग की चपेट में आ गए।

कृष्णपाल बंसल की पत्नी तनु बंसल ने बताया कि आग को देख वह परिवार के साथ बाहर आ गए थे। पति कृष्ण पाल और दो बेटे गाड़ी हटा रहे थे कि वह भी आग की चपेट में आ गए। जिस घर में धमाका हुआ उसमें सात सदस्य रहते थे। इसमें चार घर से बाहर आ गए थे।


सिलेंडर फटने की घटना से तीन घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही आग लगी तो आसपास के लोगों के यहां आग फैल गई।

तनु बंसल ने बताया कि आसपास के जिन लोगों ने बचाने की कोशिश की वह ज्यादा जल गए। इस हादसे में तनु बंसल, सोहन लाल, सुरेश कुमार, सतीश, विष्णु, शकीर, संदीप, ओमकार शर्मा, राजरानी, रामेश्वरी झुलस गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed