{"_id":"6a949b668465840aec0e4691","slug":"ctu-secures-president-post-education-department-gets-general-secretary-post-in-federation-elections-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1109979-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: फेडरेशन चुनाव में सीटीयू को प्रधान, शिक्षा विभाग को महासचिव पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: फेडरेशन चुनाव में सीटीयू को प्रधान, शिक्षा विभाग को महासचिव पद
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ यूटी सबऑर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन के आगामी चुनाव को लेकर विभिन्न सरकारी विभागों की जत्थेबंदियों के नेताओं की बैठक में पदाधिकारियों की प्रस्तावित सूची पर सहमति बनी। सर्वसम्मति से तय किया गया कि फेडरेशन का प्रधान पद सीटीयू विभाग और महासचिव पद शिक्षा विभाग के कर्मचारी को दिया जाएगा। अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से चुनाव कराने पर सहमति बनी।
बैठक फेडरेशन के प्रधान रणजीत सिंह हंस और महासचिव राजिंदर कुमार की अगुवाई में हुई। इसका आयोजन सेक्टर-16 अस्पताल के पैरामेडिकल स्टाफ की जत्थेबंदी के नेताओं कमलजीत सिंह संधू, हरपाल सिंह बल्ल, रोकी और लाजर के प्रबंधों में किया गया। विभिन्न विभागों की जत्थेबंदियों के नेताओं ने बैठक में हिस्सा लेकर चुनाव प्रक्रिया पर विचार रखे।
फेडरेशन चुनाव को अंतिम रूप देने के लिए 1 सितंबर को सेक्टर-26 स्थित सत्संग भवन में डेलीगेट अधिवेशन बुलाया गया है। इसमें प्रस्तावित पदाधिकारियों की सूची डेलीगेटों के समक्ष रखी जाएगी और उनकी सहमति के बाद चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में शिक्षा विभाग, सीटीयू, आईटीआई, हाउसिंग बोर्ड, सफाई कर्मचारी यूनियन, मेंटेनेंस, हैंडीकैप्ट एसोसिएशन, एड्स कंट्रोल सोसायटी, कॉलेजों और पब्लिक हेल्थ समेत विभिन्न विभागों की जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।