फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CRPF inspector cheated of Rs 4.78 lakh on the pretext of KYC

Chandigarh News: केवाईसी का झांसा दे सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर से 4.78 लाख की ठगी

Thu, 14 Mar 2024 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
CRPF inspector cheated of Rs 4.78 lakh on the pretext of KYC
चंडीगढ़। साइबर ठगों ने पांच सिग्नल बटालियन में तैनात एक इंस्पेक्टर को 4.78 लाख का चूना लगा दिया। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल थाना पुलिस ने ठगों की तलाश शुरू कर दी है। हल्लोमाजरा स्थित सीआरपीएफ कैंप में रहने वाले राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पांच सिग्नल बटालियन में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। 30 सितंबर 2023 को उनके फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने अपना नाम राहुल बताते हुए कहा कि वह जिओ के कस्टमर केयर से बोल रहा है। उसने कहा कि आपके नंबर का केवाईसी अपडेट नहीं है। यदि जल्दी केवाईसी अपडेट नहीं करवाया तो नंबर बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी के बताए अनुसार उन्होंने जोनो नामक एक एप डाउनलोड किया और बताए गए स्टेप को फॉलो कर मांगी गई जानकारियों देते गए। जब उनके फोन पर खाते से पैसे कटने संबंधित मैसेज आने लगे तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने तुरंत एसबीआई में मौजूद अपने बैंक खाते को चेक किया तो पता चला कि खाते से एक बार 2.98 लाख और दूसरी बार 1.80 लाख रुपये निकाले गए हैं। कुल 4.78 लाख की ठगी से वह परेशान हो गए। बाद में साइबर सेल थाना पुलिस को शिकायत दी। प्रारंभिक जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed