{"_id":"69bdab81cc9cf9ada106f228","slug":"crowds-of-worshippers-gathered-on-alvida-juma-eid-ul-fitr-today-chandigarh-news-c-16-pkl1079-975279-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अलविदा जुमा में उमड़ी नमाजियों की भीड़, ईद उल फितर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अलविदा जुमा में उमड़ी नमाजियों की भीड़, ईद उल फितर आज
विज्ञापन
चंडीगढ़। रमजान के पवित्र महीना के अंतिम दिन और अलविदा जुमा पर बड़ी संख्या में नमाजी मस्जिदों में पहुंचे। नमाज अदा करने के बाद दुआएं की। सेक्टर-20 के जामा मस्जिद, सेक्टर-26 के नूरानी मस्जिद, सेक्टर-45 के जामा मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी। खराब मौसम के बाद भी बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में नमाज के लिए पहुंचे। सेक्टर-26 के नूरानी मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद अनस कासमी ने कहा कि ईद उल फितर मानवता और परोपकार का संदेश है और रमजान के रोजों का इनाम है।
इस्लाम में जुमा का अत्यंत पवित्र और महत्व है। रमजान के पवित्र महीना में आनेवाला अंतिम शुक्रवार और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। इसे अलविदा जुमा कहा जाता है। यह दिन रमजान के समापन और ईद उल फितर के आगमन की घोषणा जैसा माना जाता है। सेक्टर 20 के जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अजमल खान ने कहा कि रमजान के एक महीना के अंदर जो किया है उस पर पाबंद रहें। अमन शांति और भाईचारे की दुआएं की गईं।