फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman, boy and a girl found dead at Manimajra of Chandigarh

चंडीगढ़: मनीमाजरा में मिलीं मां और बेटा-बेटी की गला कटी लाशें, इलाके में फैली सनसनी

Thu, 23 Jan 2020 03:52 AM IST
ajay kumar गोविंद परवाना, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
गोविंद परवाना, मनीमाजरा (चंडीगढ़) Published by: ajay kumar Updated Thu, 23 Jan 2020 03:52 AM IST
सार

  • मनीमाजरा के मॉडर्न कांप्लेक्स में देर रात दो बजे मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी।
  • तीनों की गला काटकर की गई है हत्या, एक्सीडेंट के बाद पीजीआई में पति का चल रहा इलाज।

विज्ञापन
Woman, boy and a girl found dead at Manimajra of Chandigarh
मनीमाजरा में घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ के मनीमाजरा में मॉडर्न कांप्लेक्स स्थित एक बंद मकान में बुधवार रात दो बजे महिला और उसके दो बच्चों का गला कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। तीनों की बेरहमी से हत्या कर आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हो गए। पड़ोसियों की सूचना पर देर रात पुलिस ने घर का ताला तोड़कर तीनों के शव कब्जे में ले लिए और मामले की जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


उधर, मृतक महिला का पति बुधवार को सड़क हादसे के बाद पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बुधवार देर रात दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि मनीमाजरा के मॉडर्न कांप्लेक्स स्थित मकान नंबर 5012 में तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


आनन-फानन में मनीमाजरा पुलिस के आलाधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे तो मकान में ताला लगा था। पुलिस ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया तो पांव तले जमीन खिसक गई। अंदर 45 वर्षीय सरिता और उसके बेटे अर्जुन (16) व बेटी सेंसी (22) के लहूलुहान शव पड़े थे। तीनों की बेरहमी से तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Woman, boy and a girl found dead at Manimajra of Chandigarh
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अर्जुन 12वीं में पढ़ाई कर रहा था जबकि सेंसी लॉ की छात्रा थी। पुलिस ने आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि मकान नंबर 5012 में संजय अरोड़ा अपने परिवार के साथ रहते हैं और उनकी सेक्टर-9 पंचकूला में कृष्णा डेयरी नामक दुकान है। पड़ोसी कर्मवीर ने बताया कि बुधवार को उन्हें संजय अरोड़ा का पीजीआई से फोन आया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है और वह पीजीआई में भर्ती हैं। 

सूचना के बाद वह तुरंत उन्हें देखने पीजीआई पहुंच गए। पीजीआई से जब संजय अरोड़ा ने उन्हें अपने घर सूचना देने की बात कही और फोन लगाया तो घर पर किसी ने फोन नहीं उठाया। लगातार कई बार फोन करने पर भी जब घर पर फोन नहीं उठा तो संजय अरोड़ा ने कर्मवीर को घर पर सूचना देने को भेजा। 

कर्मवीर जब मॉडर्न कांप्लेक्स स्थित संजय अरोड़ा के घर पहुंचा तो घर में बाहर से ताला लगा था जबकि अंदर लाइट जल रही थी। शक होने पर कर्मवीर ने पास से ही गुजर रही पीसीआर को बुला लिया। साथ ही पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। इसके बाद पीसीआर ने शक होने पर पुलिस टीम को बुला ली। 

पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर घर का ताला तोड़ा तो अंदर तीनों के शव पड़े थे। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर एसएसपी, डीएसपी समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी गई। देर रात तीन बजे तक इलाके में हड़कंप की स्थित रही। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed