फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mud wall collapses in rain; farmer dies after being buried under debris.

Hardoi News: बारिश में गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबकर किसान की मौत

Wed, 02 Sep 2026 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Mud wall collapses in rain; farmer dies after being buried under debris.
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के कुरना टिमरुख में बारिश के दौरान कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर किसान की मौत हो गई। मृतक समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष के चाचा थे। कुरना टिमरुख निवासी विशाल अर्कवंशी संडीला विधानसभा क्षेत्र के सपा अध्यक्ष हैं। उनके चाचा राम विलास (62) खेती करते थे। बुधवार सुबह वह बारिश के दौरान अपने मकान की कच्ची दीवार के पास खड़े थे। इस दौरान दीवार भरभराकर उन्हीं पर गिर गई। वह मलबे में दब गए। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन ने मलबे से उन्हें निकाला और सीएचसी संडीला ले गए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घाेषित कर दिया। परिवार में दाे पुत्र और चार पुत्रियां हैं। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि शव का पाेस्टमार्टम कराया गया है। राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed