{"_id":"bbe158c48d0de7df751f0210a2557595","slug":"woman-bank-staff-was-send-porn-sms-to-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बैंक स्टाफ ने भेजे अश्लील मैसेज, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला बैंक स्टाफ ने भेजे अश्लील मैसेज, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 18 Jun 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नामी बैंक की महिला मुलाजिम द्वारा एक व्यक्ति को अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। मामला पंजाब के मोहाली का है। थाना मटौर की पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को थाने से ही जमानत मिल गई।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-67 निवासी चित्रा साहनी ने बताया कि आरोपी महिला एक नामी प्राइवेट बैंक में कार्यरत है। वह उसके पति के मोबाइल पर कई दिनों से गलत मैसेज भेज रही थी।
विज्ञापन
उन्होंने एक बार महिला को फोन कर ऐसा न करने से रोका था। लेकिन, महिला नहीं मानी और मैसेज भेजने का सिलसिला लगातार जारी रखा। इसके चलते उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने परेशान होकर थाना मटौर पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर महिला को गिरफ्तार किया था। महिला के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा-294, 499 और 500 के तहत मामला दर्ज किया था।