फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Without approval of the Administrator tender to Selvel !

प्रशासक की मंजूरी के बिना सेलवेल को टेंडर!

Thu, 17 Apr 2014 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 17 Apr 2014 08:36 AM IST
विज्ञापन
Without approval of the Administrator tender to Selvel !

टॉयलेट ब्लॉक घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने प्रशासक की मंजूरी के पहलू पर भी पड़ताल शुरू कर दी है। सीबीआई ने इस संबंध में नगर निगम को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है।

विज्ञापन


पत्र में पूछा गया है कि सेलवेल कंपनी को 86 टॉयलेट ब्लॉक और 15 कनेक्टिंग पैसेज पर विज्ञापन लगाने के टेंडर के लिए एमसी पब्लिक हेल्थ डिवीजन नंबर-4 ने प्रशासक से मंजूरी ली थी या नहीं? सूत्रों की मानें तो निगम अफसरों ने प्रशासक की मंजूरी के बिना ही कंपनी को विज्ञापन लगाने के लिए टेंडर अलॉट कर दिया था।
विज्ञापन


जबकि, चंडीगढ़ एडवटाइजमेंट कंट्रोल ऑर्डर,1954 के तहत प्रशासक की मंजूरी ऐसे मामलों में जरूरी होती है। सीबीआई ने इस संबंध में निगम के ज्वाइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
निगम ने उतरवाए विज्ञापन
सीबीआई की सख्ती के बाद नगर निगम ने विभिन्न टॉयलेट ब्लॉक्स पर लगे विज्ञापनों को उतारना शुरू कर दिया है। बुधवार तक शहर के कई हिस्सों से होर्डिंग्स हटवा दिए गए थे।

सेलवेल कंपनी का टेंडर 31 मार्च को खत्म हो गया था, लेकिन फिर भी निगम ने कंपनी द्वारा टॉयलेट ब्लॉक्स पर लगाए गए विज्ञापनों को उतरवाया नहीं था।
 
ये है मामला
नगर निगम ने 2007 में सेलवेल कंपनी को 86 पब्लिक टॉयलेट के रखरखाव का टेंडर दिया था। निगम ने सभी नियमों को ताक पर रखते हुए कंपनी को टॉयलेट ब्लॉक्स पर एड लगाने की इजाजत दे दी।


इसके एवज में कंपनी से न तो जरूरी लाइसेंस फीस ली गई और न ही विज्ञापन शुल्क। कंपनी का टेंडर खत्म होने के बाद भी उन्हें दोबारा से एक्सटेंशन दे दी गई थी। कंपनी का एक्सटेंशन पीरियड 31 मार्च को खत्म हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed