{"_id":"82e4e12d2268b883b90856f60f43222f","slug":"wife-and-child-fired-by-drinker-husband-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पत्नी को पीटा फिर घर में लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले पत्नी को पीटा फिर घर में लगाई आग
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
Updated Mon, 22 Sep 2014 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने पहले पत्नी से मारपीट की और फिर तेल छिड़कर घर में आग लगा दी।
विज्ञापन
आग की चपेट में आने से उसके तीन बच्चे भी झुलस गए। इन बच्चों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे पीजीआई रोहतक में रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में बाकल निवासी सरूपा राम ने बताया कि उसका लड़का रामेश्वर शराब पीता है।
रविवार रात के समय भी वह शराब पीकर आया और अपनी पत्नी सुनीता के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगा। इसी दौरान उसने घर में मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी जिससे घर में रखा सामान जलने लगा।
विज्ञापन
घर में सो रहे उसके तीन बच्चे आग की चपेट में आ गए। दो लड़के तो मामूली रूप से झुलसे लेकिन आठ वर्षीय दीपक गंभीर रूप से झुलस गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। जांच अधिकारी एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन