{"_id":"5c3e1fa2bdec22738f51e63d","slug":"wife-alleges-husband-for-unnatural-physical-relation-in-rewari-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर पत्नी का आरोप-पति ने बनाए अप्राकृतिक संबंध, ससुरालवालों ने की दहेज प्रताड़ना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंजीनियर पत्नी का आरोप-पति ने बनाए अप्राकृतिक संबंध, ससुरालवालों ने की दहेज प्रताड़ना
Wed, 16 Jan 2019 12:08 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक प्रतिष्ठित कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। शिकायत के बाद पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामला हरियाणा के रेवाड़ी का है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि वह दिल्ली की एक कंपनी में इंजीनियर है। उसका विवाह 2016 में शहर के एक व्यापारी के बेटे के साथ हुआ था। शिकायत में बताया कि शादी में उसके पिता ने अपनी सामर्थ अनुसार दान दहेज दिया था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उस पर और अधिक दहेज लाने का दबाव देने लगे।
विज्ञापन
उसका ससुर तंत्र-मंत्र का कार्य करता है। उसने एक बार पुड़िया में कुछ खिलाने का प्रयास किया, लेकिन उसने नहीं खाया तो ससुरालवालों ने दहेज लाने को लेकर मारपीट की। इस दौरान उसने अपने माता-पिता से लेकर करीब डेढ़ लाख रुपये भी ससुरालवालों को दिए, लेकिन ससुराल वालों की मांग लगातार बढ़ती गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए।
विज्ञापन