{"_id":"c798eccbb5a78f92a74754af48bc0a69","slug":"uit-loot-ilets-students-loot-chandigarh-loot-chandigarh-police-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूआईटी के पास आईलेट्स छात्रों को किडनैप कर लूटा, 4 धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूआईटी के पास आईलेट्स छात्रों को किडनैप कर लूटा, 4 धरे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 02 Mar 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी आए दो छात्रों को मंगलवार देर शाम चार युवकों ने यूनिवर्सिटी इंस्टूयट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी(यूआईटी) विभाग की ओर से किडनैप कर लूट लिया। शिकायत के बाद पुलिस ने दो नाबालिग सहित चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाद में दोनों नाबालिग को जुवनाइल होम भेजा।
विज्ञापन
सेक्टर-11 थाना प्रभारी नरेंदर पटियाल ने बताया कि सेक्टर-24 चौकी पुलिस टीम के साथ रात भर चले सर्च ऑपरेशन में आरोपी काबू हुए। इनमें सेक्टर-25 निवासी सागर और अनील सहित दोनों नाबालिग शामिल है।
विज्ञापन
शिकायत आइलेट्स के छात्र आकर्षित और तनिश ने दर्ज करवाई। दोनों छात्र सेक्टर-34 स्थित संस्थान से आइलेट्स की तैयारी कर रहे है। वे दोनों मंगलवार की शाम करीब सात बजे पंजाब यूनिवर्सिटी अपने दोस्तों से मिलने आए थे। इसके बाद वे दोनों रात करीब 11बजे पीयू के गेट नंबर-2 की ओर से बाहर निकल गए।
विज्ञापन
रास्ता पूछने पर किया काबू:
पीड़ित छात्रों ने बताया कि गेट-2 की ओर से निकलकर उन्हें थोड़ा सा कंफ्यूजन हुआ। इसके बाद पास में खड़े चार लड़कों से उन्होंने रास्ता पूछा। इसी दौरान चारों लड़कों ने उनको किडनैप करके कॉलोनी की ओर लेकर गए। इसके बाद आरोपियों ने छात्रों से दो मोबाइल और पर्स छीनकर फरार हो गए। और देर रात दोनों छात्र घबराबट में अपने रूम पर चले गए।
सुबह पुलिस को दी शिकायत:
दोनों छात्रों ने सेक्टर-24 चौकी प्रभारी रोहताश को दूसरे दिन सुबह शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ताओं के साथ कॉलोनी में छापामारी किया। इस दौरान दोनों आरोपियों को छात्रों ने पहचान लिया। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल और पर्स भी बरामद कर लिया है।