फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two youths murdered in guest house of DSP in Ludhiana

खौफनाक: डीएसपी के गेस्ट हाउस में दो युवकों की हत्या, मंगेतर से दूर रहने को कहा, बुलाया और दोनों को मार दिया

Mon, 18 Sep 2023 07:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 Sep 2023 07:00 PM IST
सार

थाना डाबा की पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर नाले से राहुल और उसके दोस्त गुलशन गुप्ता का शव बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मोहल्ला जीवन नगर निवासी मुख्य आरोपी अमर यादव, उसके दोस्त अभिषेक कुमार राय, अनिकेत उर्फ गोलू और नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Two youths murdered in guest house of DSP in Ludhiana
राहुल सिंह और गुलशन गुप्ता की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में दो युवकों की हत्या से हड़कंप मच गया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अभी फरार चल रहा है। लुधियाना के डाबा इलाके के मोहल्ला माया नगर से लापता चल रहे राहुल सिंह (23) और उसके दोस्त गुलशन गुप्ता (23) की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। गुलशन गगन नगर का रहने वाला था। 

विज्ञापन


आरोपियों ने वारदात को अंजाम डीएसपी के गेस्ट हाउस में दिया। दरअसल, मुख्य आरोपी डीएसपी के गेस्ट हाउस में काम करता था और आरोपी ने अपने दोस्तों को भी वहीं बुला लिया। आरोपी ने राहुल सिंह को भी बुला रखा था। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों के शवों को आरोपियों ने कंबल में लपेटा और मोटरसाइकिल पर लादकर नाले में फेंक दिया। थाना डाबा की पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी अभी फरार है। आरोपियों में एक नाबालिग भी है। 

विज्ञापन

नाले से दोनों के शव मिले

थाना डाबा की पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर नाले से राहुल और उसके दोस्त गुलशन गुप्ता का शव बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मोहल्ला जीवन नगर निवासी मुख्य आरोपी अमर यादव, उसके दोस्त अभिषेक कुमार राय, अनिकेत उर्फ गोलू और नाबालिग को गिरफ्तार किया है। गोलू कुमार अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे खुला हत्याकांड का राज

पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि राहुल सिंह 16 सितंबर की शाम को अपने दोस्त गुलशन गुप्ता के साथ घर से किसी काम से निकला था। इसके बाद से दोनों घर नहीं पहुंचे। परिवार वालों ने इसकी शिकायत थाना डाबा पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्जकर दोनों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि राहुल सिंह और आरोपी अमर यादव के बीच बात हुई थी। वह अमर से मिलने गया था। इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि आरोपियों ने दोनों की हत्या कर दी है।

राहुल की मंगेतर का दोस्त है आरोपी अमर यादव, पीछे हटने को कहा था

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि राहुल की एक युवती से मंगनी हुई थी और आरोपी अमर सिंह भी उसे पसंद करता था। वह उसके इंस्टाग्राम पर जुड़ा था और राहुल को इस बात का पता चल गया। राहुल ने फोन पर आरोपी अमर यादव से संपर्क किया और बात हुई। राहुल ने अमर को उसकी मंगेतर से दूर रहने को कहा और यहां तक कह दिया कि जो कुछ हुआ... उसे छोड़कर वह उसे भूल जाए। मगर अमर यादव ने उलटा राहुल से उसे छोड़ने को कहा।

इसी बात पर दोनों पर विवाद हुआ। आरोपी अमर डीएसपी सुरिंदर बांसल के रॉयल गेस्ट हाउस में काम करता था और उसने राहुल को वहीं मिलने बुलाया था। राहुल वहां अपने दोस्त गुलशन के साथ गया था।

आरोपी अमर ने पहले से कर रखी थी प्लानिंग

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि राहुल और गुलशन के वहां पहुंचने से पहले ही आरोपी अमर ने अपने दोस्तों को वहां बुला लिया था और प्लानिंग बना रखी थी कि अगर कुछ हुआ तो हमला किया जाएगा। गेस्ट हाउस में दोनों की बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई। इसी दौरान आरोपियों ने राहुल के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर तेजधार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने गुलशन को देखा और सोचा कि अगर इसे जिंदा छोड़ दिया तो वह उनके खिलाफ गवाही देगा और वह सब गिरफ्तार होंगे। इसके बाद आरोपियों ने गुलशन की भी निर्मम हत्या कर दी। आरोपियों ने गेस्ट हाउस से ही कंबल लिया और दोनों के शवों को लपेट कर बाइक से गंदे नाले में फेंक दिया।

शहर से भागने की फिराक में थे आरोपी

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही थी तो आरोपी अमर की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी अमर और उसके तीन साथी शेरपुर चौक के पास मौजूद है और शहर छोड़ कर जाने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से हुई पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपियों ने शवों को नाले में फेंक दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed