फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two year ban on 3 kabaddi player

तीन कबड्डी खिलाड़ियों पर दो साल का प्रतिबंध

Fri, 05 Dec 2014 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 05 Dec 2014 09:17 PM IST
विज्ञापन
two year ban on 3 kabaddi player

छह दिसंबर से शुरू हो रहे पांचवें वर्ल्ड कप कबड्डी (सर्किल स्टाइल) प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में जगह न मिलने पर विरोध जताने वाली खिलाड़ियों पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन


ये तीनों खिलाड़ी हरियाणा की हैं। प्रतिबंध लगने के बाद अब ये खिलाड़ी अगले दो साल तक विश्व कप में हिस्सा नहीं ले सकेंगी।

हरियाणा की मनीषा गिल, मीना और मोनिका को चयन समिति ने वेटिंग लिस्ट में जगह दी थी। मनीषा स्टॉपर, मीना एवं मोनिका रेडर केटेगरी में खेलती हैं।

तीनों ने चयन समिति के समक्ष टीम के चुनाव को लेकर विरोध किया था। सूबे के केबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने उनको प्रेस कांफ्रेंस में चुप रहने को कहा था और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


सिकंदर सिंह मलूका ने कहा है कि तीनों खिलाड़ियों ने खेल मर्यादाओं का उल्लंघन किया है। इसलिए ही उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि तीनों के खिलाफ दो साल के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। उनकी जगह वेटिंग सूची के अगले तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed