{"_id":"5d94cdf78ebc3e016c13a27c","slug":"two-people-arrested-in-possession-of-12-kg-heroin-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः अमृतसर में पकड़ी गई हेरोइन की बड़ी खेप, पुलिस ने दो लोगों को भी दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाबः अमृतसर में पकड़ी गई हेरोइन की बड़ी खेप, पुलिस ने दो लोगों को भी दबोचा
Wed, 02 Oct 2019 10:01 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 02 Oct 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
बरामद हेरोइन के पैकेट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के अमृतसर के घरंडा इलाके में दो लोगों को 12 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी अमृतसर देहात के एसएसपी विक्रमजीत दुग्ग्ल ने दी। बता दें कि पंजाब का अमृतसर शहर इन दिनों हाई अलर्ट पर है। पूरे जिले में सुरक्षा चाक चौबंद है।
विज्ञापन
Vikramjeet Duggal, SSP (Rural) Amritsar: Two people arrested in possession of 12 kg heroin in Gharinda, Amritsar today. #Punjab pic.twitter.com/Q3WW5qDUAz
— ANI (@ANI) October 2, 2019विज्ञापन
लुधियानाः हेरोइन समेत दो गिरफ्तार, महिला फरार
लुधियाना में भी चंडीगढ़ रोड स्थित गांव रामगढ़ के पास एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गई। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के कब्जे से 14 ग्राम हेरोइन और इलेक्ट्रानिक कंडा बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस ने थाना फोकल प्वाइंट में मामले में गांव नवां कोटला निवासी अमरजीत शर्मा, बरनाला के गांव भठला निवासी मनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। वहां से पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर फरार आरोपी महिला तस्कर सुखविंदर कौर की तलाश में जुटी है।
एंटी नारकोटिक्स विभाग के एएसआई नरेश कुमार के मुताबिक पुलिस ने गांव रामगढ़ के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि तीनों आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर आ रहे है और उन्होंने हेरोइन की तस्करी करनी है। पुलिस ने आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान रोक लिया। पुलिस द्वारा रोकते ही आरोपी महिला वहां से फरार होने में कामयाब हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।
हेरोइन, नशीले पाउडर समेत दो गिरफ्तार
उधर, थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने एक व्यक्ति को 300 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 110 ग्राम नशीले पाउडर समेत एक अन्य को काबू किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसएचओ सरबजीत सिंह ने बताया कि एएसआई अमरजीत सिंह, एएसआई संतोख सिंह, एचसी तरलोक सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त करते हुए गांव मोठांवाल से गांव डडविंडी, सेंचा, भोर, कोटला की तरफ जा रहे थे।
गांव सेंचा से थोड़ा पीछे पानी की टंकी के नजदीक एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर काबू कर लिया और उससे पूछताछ की तो व्यक्ति ने अपना नाम नानक सिंह उर्फ तोता पुत्र सुरिंदर सिंह दरजी निवासी गांव लाटियांवाल थाना सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला बताया। फेंके गए लिफाफे से लगभग 300 ग्राम हेरोइन हुई।
इसी तरह दूसरे मामले में गांव जैनपुर की तरफ से एक व्यक्ति पैदल सड़क पर आते हुए दिखाई दिया। उसने पुलिस पार्टी को देख अपनी कमीज की जेब एक लिफाफे को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक गया। पुलिस पार्टी ने संदेह के आधार पर काबू कर उससे पूछताछ की तो व्यक्ति ने अपना नाम लाल सिंह निवासी गांव तोती थाना सुल्तानपुर लोधी बताया। फेंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 110 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया। दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी है।