{"_id":"6287f32ebdeeb54f2775c1dd","slug":"three-youths-arrested-for-making-video-of-army-camp-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: आर्मी कैंप का वीडियो बनाने वाले तीन युवक काबू, पूछताछ में नहीं दे सके संतोषजनक जवाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: आर्मी कैंप का वीडियो बनाने वाले तीन युवक काबू, पूछताछ में नहीं दे सके संतोषजनक जवाब
Sat, 21 May 2022 01:31 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 21 May 2022 01:31 AM IST
सार
पुलिस ने आर्मी कैंप प्रभारी अधिकारी मज विकास पैतरों की शिकायत के आधार पर चोरी छिपे आर्मी कैंप का वीडियो बनाने के आरोप में मामला दर्जकर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर तीनों के बैकग्राउंड को खंगाल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जगरांव में चोरी छिपे आर्मी कैंप का वीडियो बनाने के आरोप में थाना सिधवां बेट पुलिस ने तीन बाइक सवार युवकों को काबू कर मामला दर्ज किया है। थाना सिधवां बेट के एएसआई राजविंद्रपाल सिंह ने बताया आर्मी कैंप के प्रभारी अधिकारी मज विकास पैतरों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि जब वह अपने कैंप में मौजूद थे तो उन्होंने देखा कि तीन युवक चोरी छिपे अपने मोबाइल से आर्मी कैंप का वीडियो बना रहे हैं।
विज्ञापन
उनके मुताबिक दो युवक मोटरसाइकिल और एक युवक साइकिल पर था। उन्होंने अपने साथी आर्मी कर्मियों की सहायता से जब युवकों को काबू कर आर्मी कैंप का वीडियो बनाने के बारे में पूछा तो वह तीनों युवक कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। इसके बाद उन्होंने इस सारी घटना की जानकारी थाना सिधवां बेट पुलिस को दी।
विज्ञापन
एएसआई राजविंद्रपाल सिंह ने बताया कि जब पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू कर उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो तीनों ने अपनी पहचान हरप्रीत सिंह, अर्शदीप सिंह और बिहार के रहने वाले रंजन कुमार के रूप में बताई। पुलिस ने आर्मी कैंप प्रभारी अधिकारी मज विकास पैतरों की शिकायत के आधार पर चोरी छिपे आर्मी कैंप का वीडियो बनाने के आरोप में मामला दर्जकर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर तीनों के बैकग्राउंड को खंगाल रही है।
विज्ञापन