{"_id":"62838b92a6c34a530d187c4d","slug":"three-killed-in-road-accident-in-kurukshetra-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में तीन की मौत: बोलेरो की टक्कर से तीन वर्षीय बच्चे समेत ननद-भाभी की गई जान, चार लोग गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुरुक्षेत्र में तीन की मौत: बोलेरो की टक्कर से तीन वर्षीय बच्चे समेत ननद-भाभी की गई जान, चार लोग गंभीर घायल
Tue, 17 May 2022 05:21 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 17 May 2022 05:21 PM IST
सार
एक अन्य मामले में रोटावेटर के नीचे आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। रमनदीप (37) सुबह साढ़े 10 बजे रोटावेटर से खेत जोत रहा था। इसी दौरान पैर फिसलकर वह रोटावेटर के नीचे फंस गया और कटने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शांति नगर (कुरड़ी) के पास बोलेरो ने एक कार को ओवरटेक करते वक्त टक्कर मार दी। इसके बाद कार बेकाबू होकर एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। परिवार बेटी के ससुराल में रस्म क्रिया में शामिल होने गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब जा रहा था। दुर्घटना 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है।
विज्ञापन
हादसे में एक तीन वर्षीय बच्ची गुणिका और ननद-भाभी (कमलेश रानी, चांद रानी ) की मौत हो गई, जबकि चालक विशांत समेत चंद्र प्रकाश, कमलेश देवी व पूनम चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बोलेरो के नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
वहीं एक अन्य मामले में रोटावेटर के नीचे आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। रमनदीप (37) सुबह साढ़े 10 बजे रोटावेटर से खेत जोत रहा था। इसी दौरान पैर फिसलकर वह रोटावेटर के नीचे फंस गया और कटने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन