{"_id":"6074526a8ebc3edb54647a3a","slug":"three-died-in-road-accident-at-nangal-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोपड़ में दर्दनाक हादसा : फुटपाथ पर चल रहे चार लोगों को बस ने चपेट में लिया, दो महिलाओं समेत तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोपड़ में दर्दनाक हादसा : फुटपाथ पर चल रहे चार लोगों को बस ने चपेट में लिया, दो महिलाओं समेत तीन की मौत
Tue, 13 Apr 2021 01:50 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:50 AM IST
सार
भनुपली के पास पहुंचते ही बस का चालक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पैदल ही जा रहे चार लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के रोपड़ जिले में नंगल-श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित कस्बा भनुपली में हुए हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सीटीयू की बस सोमवार सुबह आठ बजे तलवाड़ा से वाया नंगल होकर चंडीगढ़ जा रही थी।
विज्ञापन
भनुपली के पास पहुंचते ही बस का चालक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पैदल ही जा रहे चार लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। मृत महिलाओं की पहचान रमा व वीना निवासी पटियाला के तौर पर हुई है। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद बस चालक व परिचालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। श्री आंनदपुर साहिब पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- प्रेमी जोड़े का खौफनाक कदम : जहर खाकर सड़क पर दी तड़प-तड़प कर जान, लड़के का शव लेने से परिजनों का इनकार
विज्ञापन
एएसआई राज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। वहां दो शव पड़े थे। दो घायलों को भाई जैता जी सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब भेजा गया था लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया गया। रास्ते में एक और की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- पंजाब में बेखौफ शराब तस्कर : पुलिस टीम पर किया हमला, डीएसपी की गाड़ी तोड़ी, तीन पुलिसकर्मी घायल