{"_id":"6b01a4cee803cb5ee5003b26","slug":"three-injured-including-a-motorcyclist-in-three-road-accidents-noida-news-c-1-noi1095-4956484-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तीन सड़क हादसों में बाइक सवार समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तीन सड़क हादसों में बाइक सवार समेत तीन घायल
विज्ञापन
गंभीर चोट लगने के कारण एक व्यक्ति बना दिव्यांग
नोएडा (संवाद)। शहर में अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में बाइक सवार युवक समेत तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर चोटों के कारण जिंदगीभर के लिए दिव्यांग हो गया। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि तीनों मामलों में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर जांच की जा रही है।
पहला हादसा सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में सेक्टर-123 मार्ग पर हुआ। गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी दयाल शर्मा का बेटा राहुल शर्मा 15 नवंबर को शाम करीब छह बजे बाइक से चार मूर्ति से पर्थला गोलचक्कर की ओर जा रहा था। हिंडन नदी पार करने के बाद सेक्टर-123 मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। चालक मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राहुल को ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी-2 स्थित सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पेट, मुंह, पैर समेत कई जगह गंभीर चोटें आई हैं।
दूसरा हादसा भी थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में सेक्टर-73 के पास विकास मार्ग पर एन्थोरियम मॉल के नजदीक हुआ। सेक्टर-118 निवासी रिया सोनी 31 अक्तूबर को सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे कार से कार्यालय जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से एक कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
तीसरा हादसा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-45 चौराहे पर हुआ। सदरपुर निवासी अजीत कुमार 20 जून को दोपहर करीब तीन बजे सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अजीत को सेक्टर-39 अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। गंभीर चोटों के कारण उनका करीब आठ घंटे ऑपरेशन चला। उनकी जान बच गई लेकिन वह जिंदगीभर के लिए दिव्यांग हो गए।