फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Liquor smuggler attacked on Police team in Abohar of Punjab

पंजाब में बेखौफ शराब तस्कर : पुलिस टीम पर किया हमला, डीएसपी की गाड़ी तोड़ी, तीन पुलिसकर्मी घायल

Mon, 12 Apr 2021 02:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 12 Apr 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
Liquor smuggler attacked on Police team in Abohar of Punjab
शराब तस्करों ने तोड़ी डीएसपी की गाड़ी। - फोटो : फाइल

शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर रविवार को तस्करों ने हमला कर दिया और डीएसपी की गाड़ी तोड़ दी। इसके अलावा डीएसपी, एसएचओ और एक कांस्टेबल को चोट आई है। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। इनमें छह नामजद हैं और बाकी अज्ञात हैं। मामला पंजाब के अबोहर जिले का है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शराब ठेकेदार ने पुलिस को सूचना दी कि ढाणी चिराग में कुछ लोग शराब की तस्करी करते हैं। सूचना के आधार पर डीएसपी (क्राइम एंड वुमन) मोहन दास, नगर थाना के प्रभारी तेजिंद्र सिंह और आबकारी विभाग की टीम रविवार सुबह करीब सात बजे ढाणी चिराग पहुंची। वहां शराब तस्करों ने महिलाओं के साथ मिलकर पुलिस पार्टी पर डंडों और पत्थरों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- प्रेरक है 76 साल वाली ये जवानी : तृप्त सिंह को मात नहीं दे पाते हैं नौजवान, विराट कोहली भी इनकी फिटनेस से हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस और आबकारी टीम को वहां से भागना पड़ा। हमले में डीएसपी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, डीएसपी सहित तीन पुलिस कर्मचारियों को चोट आई है। मामले की सूचना मिलते ही एसएसपी हरजीत सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस पर हमला करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। 

पुलिस ने धारा 307, 341, 427, 148, 149 के तहत लखविंद्र सिंह, गुरजीत कौर, बसो बाई, शमशेर सिंह, यादविंद्र सिंह, रिछपाल सिंह व कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर थाना के प्रभारी तेजिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अजब प्रेम की गजब कहानी : शादीशुदा भारतीय महिला को पाकिस्तानी से हुआ प्रेम...जेवरात संग बॉर्डर पर पहुंची तो खुला बड़ा राज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed