फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lover couple commits suicide by swallowing poison in Jalandhar of Punjab

प्रेमी जोड़े का खौफनाक कदम : जहर खाकर सड़क पर दी तड़प-तड़प कर जान, लड़के का शव लेने से परिजनों का इनकार

Mon, 12 Apr 2021 05:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 12 Apr 2021 05:18 PM IST
सार

सोमवार को दोनों ने जहर निगल कर अपनी जीवन लीला सड़क पर ही तड़प-तड़प कर समाप्त कर ली। बता दें कि लड़की को भगाने के मामले में नकोदर पुलिस युवक के खिलाफ मामला दर्जकर दोनों की तलाश भी कर रही थी।

विज्ञापन
Lover couple commits suicide by swallowing poison in Jalandhar of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पंजाब के फिल्लौर में एक प्रेमी जोड़े ने खौफनाक कदम उठा लिया है। लड़की नाबालिग होने की वजह से दोनों की शादी नहीं हो पा रही थी। वहीं दोनों के परिजन भी इस शादी के खिलाफ थे। युवक लड़की को कुछ दिन पहले भगाकर भी ले गया था। सोमवार को दोनों ने जहर निगल कर अपनी जीवन लीला सड़क पर ही तड़प-तड़प कर समाप्त कर ली। बता दें कि लड़की को भगाने के मामले में नकोदर पुलिस युवक के खिलाफ मामला दर्जकर दोनों की तलाश भी कर रही थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  अजब प्रेम की गजब कहानी : शादीशुदा भारतीय महिला को पाकिस्तानी से हुआ प्रेम...जेवरात संग बॉर्डर पर पहुंची तो खुला बड़ा राज
विज्ञापन


डीएसपी नकोदर नवनीत माहल ने बताया कि सन्नी गांव माहूवाल नकोदर का रहने वाला था। उसके नाबालिग से प्रेम संबंध थे। चार अप्रैल को सन्नी उसे भगा ले गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ अपहरण का केस दर्जकर लिया था और लड़के की तलाश कर रही थी ताकि लड़की को बरामद किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को जानकारी मिली थी कि दोनों लखनऊ में है लेकिन लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही थी। पुलिस जांच कर ही रही थी कि इस बीच सन्नी व लड़की सोमवार को फिल्लौर पहुंचे और जहर निगल लिया। पुलिस ने लड़के के परिवार वालों से संपर्क किया तो उन्होंने मौके पर आने से इनकार कर दिया। वहीं लड़के के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। हालांकि लड़की का शव उसके परिजन अपने साथ ले गए हैं। 

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ : एक्सिस बैंक से चार करोड़ रुपये चोरी करने वाले सिक्योरिटी गार्ड पर 10000 का इनाम घोषित



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed