{"_id":"594965f14f1c1baf388b46e1","slug":"three-accused-arrested-for-kidnapping-minister-s-nephew","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के भतीजे का अपहरण कर एक करोड़ की फिरौती मांगने वाले 3 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंत्री के भतीजे का अपहरण कर एक करोड़ की फिरौती मांगने वाले 3 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी/नारायणगढ़(हरियाणा)
Updated Wed, 21 Jun 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
राज्य मंत्री के भतीजे का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले तीन आरोपी काबू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के राज्य मंत्री नायब सैनी के भतीजे हनीश का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले चार भाइयों में से पुलिस ने तीन को काबू कर लिया है, जबकि एक फरार है। पुलिस का दावा है कि कॉलेज समय से ही हनीश के साथ इनकी रंजिश थी, जबकि इन आरोपियों ने एक लड़की का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर हनीश को बुलाया और वारदात को अंजाम दिया।
आरोपियों की पहचान खेड़की निवासी जसप्रीत, लवप्रीत और गांव रज्जूमाजरा निवासी विकास चिल्लर के रूप में हुई है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से तीनों को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा दिया। जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि बीते 17 जून को राज्य मंत्री नैसीब सैनी के भतीजे का कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया था। इसी मामले को लेकर हनीस के पिता निवासी मिर्जापुर ने नारायणगढ़ पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बेटा हनीश अपने घर से शाम के समय अपनी बुलेट मोटसाइकिल पर किसी काम के लिए बाहर गया था।
कछ देर बाद हनीश के मोबाइल फोन से एक फोन आया, जिस पर कहा गया कि उनका बेटे का अपहरण किया गया है। अपहरणकर्ताओं ने एक करोड़ की फिरौती मांगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि एक करोड़ देने में देरी की तो यह फिरौती दो करोड़ हो जाएगी। इसी शिकायत पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई की।

लड़की के फर्जी फेसबुक अकाउंट से फंसाया हनीश को
एसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि हनीश और पकड़े गए आरोपी विकास चिल्लर के बीच कॉलेज के दौरान से कोई रंजिश चल रही थी। उस रंजिश को पूरा करने और पैसा कमाने के लिए विकास, जसप्रीत, लवप्रीत और एक अन्य ने एक लड़की का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया और हनीश को झांसे में लेकर मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद 4 लोगों ने हनीश को किडनैप किया और उससे मारपीट की व उसी के मोबाइल से हनीश के पिता को फोन कर एक करोड़ रुपये जल्द देने के लिए कहा।
इसके कुछ समय बीत जाने के बाद दोबारा काल आया जिसमें कहा गया कि जल्दी 2 करोड़ की फिरौती मांगी। इस मामले में तीन आरोपियों को काबू कर लिया गया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है। हनीश को किडनैप करने वाले चारो आरोपी भाई हैं। जब आरोपी फोन कॉल कर फिरौती मांगते, तो पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी यूपी की भाषा का इस्तेमाल करते थे।
शिकायत के बाद पुलिस ने क्षेत्र की पूरी तरह से नाकाबंदी कर दी थी। पुलिस टीमें भी आरोपियों की धरपकड़ के लिए बनाई गई। मामला रंजिश का है, जबकि तीन आरोपियों को काबू किया गया है और एक आरोपी की तलाश है। काबू किए गए आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
- अभिषेक जोरवाल, एसपी अंबाला