फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   thievery of billions from bank in sonipat of haryana, big robbery during note ban

बैंक में सेंधमार कर 1.22 करोड़ की चोरी, नए नोटों के बंडल गायब

Fri, 25 Nov 2016 05:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Fri, 25 Nov 2016 05:12 PM IST
विज्ञापन
thievery of billions from bank in sonipat of haryana, big robbery during note ban
सोनीपत में बैंक से करोड़ों की लूट
नोटबंदी के बीच करोड़ों की लूट। बैंक में सेंध मारकर एक करोड़ 22 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। वारदात हरियाणा के सोनीपत में अंजाम दी गई। खरखौदा कस्बे से सात किलोमीटर दूर सैयदपुर गांव के ओरियंटल बैंक ऑप कॉमर्स में बुधवार रात सेंध लगाकर चोर एक करोड़ 22 लाख 91 हजार 837 रुपये निकाल ले गए।
विज्ञापन


चोरी गई नकदी में दो-दो हजार के 25 नोट और 25 हजार रुपये के 100 व 50 के नोट शामिल हैं। शेष राशि के पुराने नोट हैं। बैंक में छह जगह सीसीटीवी कैमरे लगे थे, लेकिन पांच कैमरे शेष चोरों ने पहले ही बंद कर दिए। एक कमरे की फुटेज में चोर नकदी की जांच करता हुआ दिखाई दे रहा है कि नोट असली हैं या नकदी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बैंक मैनेजर संतोष शर्मा ने बताया कि वीरवार सुबह करीब 9:30 बजे दरवाजा खोलते ही बैंक के अंदर पिछली तरफ से रोशनी दिखाई दी। वह तुरंत कैश रूम की तरफ दौड़ीं, जहां दीवार में सेंध लगी हुई थी। गैस कटर से आलमारी काटकर करोड़ों रुपये की नकदी निकाली गई थी। बैंक में अब एक पैसा भी नहीं बचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही

thievery of billions from bank in sonipat of haryana, big robbery during note ban
सोनीपत में बैंक से करोड़ों की लूट
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह, डीएसपी प्रदीप कुमार और डीएसपी राहुल देव मौके पर पहुंचे। एसपी रोहतक राकेश आर्य भी घटनास्थल पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बैंक से कुछ सीसीटीवी की फुटेज मिली हैं। उनके आधार पर तीन टीम वारदात की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही हैं।

यूं दिया वारदात को अंजाम
जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि बैंक सुरक्षा के लिहाज से सुनसान इलाके में है, जहां एक तरफ पेड़ हैं। आशंका जताई जा रही है कि रात को चोर पेड़ों के बीच से होते हुए बैंक के पीछे पहुंचे और दीवार तोड़कर बाथरूम में घुसे।

इसके बाद सबसे पहले वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ा गया। कैश रूम के दरवाजे को खोलने का प्रयास किया होगा, लेकिन नहीं खुला तो आलमारी के दरवाजे को गैस कटर से काट लिया। कैश निकालने के बाद चोर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed