फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teasing with School Head Teacher

स्कूल की हेड टीचर से छेड़छाड़, गाली-गलौच

Thu, 10 Jul 2014 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालडू
ब्यूरो/अमर उजाला, लालडू Updated Thu, 10 Jul 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
Teasing with School Head Teacher

लालडू सर्किल के गांव डंगडेहरा में सरकारी स्कूल की हेड टीचर से स्कूल में घुसकर छेड़छाड़ एवं गाली गलौच करने के आरोप में पुलिस ने गांव के 50 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


स्कूली बच्चों एवं हेड टीचर द्वारा शोर मचाने पर गांव के सरपंच ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। आरोपी गुरजीत सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी डंगडेहरा को बुधवार को डेराबस्सी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव के सरकारी एलिमेंटरी स्कूल की हेड टीचर ने बताया कि वह मंगलवार को स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही थी। इस बीच करीब एक बजे गांव का गुरजीत सिंह शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा एवं स्कूल की छुट्टी करने के लिए उस पर दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके मना करने भी वह मौके से गया, नहीं बल्कि ऊंची आवाज में बोलने लगा और गाली गलौच पर उतर आया। बाद में उसका हाथ पकड़ लिया। जब वह बाजू छुड़ाकर अपने कमरे में जाने लगी, तो उसने पीछे से उसकी चुन्नी खींच ली।

बच्चों एवं उसके द्वारा शोर मचाने पर गांव के सरपंच दलजीत सिंह ने आकर उसका बचाव किया। जाते-जाते भी आरोपी गालियां एवं उसे देख लेने की धमकियां देता रहा। बाद में सरपंच के साथ हेड टीचर ने उसकी लालडू पुलिस स्टेशन में शिकायत की।

पुलिस ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ करने, सरकारी ड्युटी में बाधा डालने, जबरन घेरने एवं धमकियां देने के आरोप में आईपीसी 354, 354-ए, 353, 186, 341 एवं 506 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल में उसका मेडिकल भी कराया।


आईओ एसआई कुलदीप चंद के अनुसार आरोपी शराब के नशे में था। इस बीच सरकारी टीचर्स यूनियन ने इस मामले की कड़ी भर्त्सना करते आरोपी को पंचायत एवं कानून द्वारा सख्त सजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed