फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   swindle of 8 lakhs from wife of head constable

पैसे दोगुने का झांसा देकर हेड कांस्टेबल की पत्नी से साढ़े 7 लाख ठगी

Fri, 10 Jun 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 10 Jun 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
swindle of 8 lakhs from wife of head constable
ठगी - फोटो : demo pic

पैसे दोगुने करने का प्रलोभन देकर कमेटी में पैसे निवेश करने के बहाने यूटी पुलिस के हेड कांस्टेबल की पत्नी से 7.50 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मी की पत्नी की शिकायत पर सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आरोपी सेक्टर-51ए निवासी शीला कौर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सेक्टर-26 पुलिस कॉलोनी निवासी अनूप कौर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 2014 में एक  सहेली ने बापूधाम में कमेटी (किट्टी) चलाने वाली शीला कौर से उन्हें मिलवाया था। शीला ने उन्हें किट्टी में पैसे डालकर दोगुने करने की बात कही थी। आरोपी महिला ने उन्हें सेक्टर-43 के एक होटल में बुलाया और किट्टी पार्टी का सदस्य बनाया।
विज्ञापन


इसके बाद अनूप ने दो और एक हजार की दो कमेटी डाल दी। शिकायत के अनुसार, इसके बाद शीला का उनके घर आना-जाना शुरू हो गया। दोनों किट्टी पूरी होने के बाद शीला ने आठ और साढ़े आठ लाख की दो नई कमेटी शुरू की। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने किट्टी की दो किश्त दी थी। एक की किश्त पूरी होने के बाद शीला कौर ने उन्हें साढ़े सात लाख रुपये नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार, वह हर कमेटी के पैसे शीला के दामाद को देती थीं। शिकायतकर्ता जब रुपये लेने शीला के बापूधाम स्थित घर गईं तो वह खाली था। काफी दिन तक उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। कुछ दिनों बाद उन्हें जानकारी मिली की शीला सेक्टर-51ए में रह रही है। इसके बाद उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शीला को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed