{"_id":"99f6ea916ade3c4072109f98a1b1a580","slug":"suicide-not-get-back-the-money-two-nominated","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे वापिस नहीं मिले तो कर ली सुसाइड, दो नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसे वापिस नहीं मिले तो कर ली सुसाइड, दो नामजद
अमर उजाला मोहाली
Updated Sun, 22 Dec 2013 09:27 AM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारा अंब साहिब में शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाने वाले व्यक्ति की मौत हो गई। थाना फेज आठ पुलिस ने उसके बेटे मनदीप सिंह के बयान पर कुंभड़ा निवासी संजय और ओम के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
मनदीप ने पुलिस को बताया कि उसके पिता जसवंत सिंह (50) निवासी फतेहगढ़ साहिब ने अपनी जमीन पर बैंक से लोन लिया था।
वह रकम उन्होंने आरोपियों को तीन प्रतिशत मासिक ब्याज पर दे दी थी, परंतु आरोपियों ने न तो पैसे लौटाए, न ही ब्याज दिया। शुक्रवार को जसवंत सिंह आरोपियों के मुंडी खरड़ स्थित दफ्तर आए थे।
परंतु आरोपी वहां नहीं मिले। इसके बाद वह कुंभड़ा स्थित उनके घर गए, परंतु आरोपियों का कुछ पता नहीं चला। इसी मानसिक परेशानी में जसवंत सिंह ने गुरुद्वारा अंब साहिब में लंगर छकने के बाद सल्फास खा लिया।
विज्ञापन
जसवंत सिंह ने फोन कर मनदीप को बताया कि वह आरोपियों से बहुत दुखी हैं और उन्होंने सल्फास खा ली है। बाद में जीएमसीएच-32 में उनकी मौत हो गई।