{"_id":"571e2bed4f1c1b0c75a916ec","slug":"stabbed-to-2-brothers-in-ram-darbar-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने रंजिशन 2 भाइयों को चाकू घोंपा, एक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों ने रंजिशन 2 भाइयों को चाकू घोंपा, एक गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 26 Apr 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
चाकू से हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश के कारण रामदबार में दो युवकों ने रविवार देर रात को दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात में घायल छोटे भाई की हालत गंभीर है, जबकि बड़े भाई को आठ टांके लगने के बाद छुट्टी मिल गई है। उनके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वारदात की जानकारी गंभीर घायलों के परिवार के सदस्य आकाश कुमार ने पुलिस को दी। उसने बताया कि उसके पिता कृष्ण कांट्रैक्ट पर रामदरबार में सफाई का काम करते हैं। वह रविवार को दस बजे घर से रामदरबार के लिए निकले थे। इसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर दो युवकों ने पीछे से हमला बोल दिया। युवकों ने उनके सिर और कमर पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन
इसी दौरान कृष्ण कुमार के छोटे भाई रवि मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अपने भाई को लहूलुहान जमीन पर देखकर बचाने की कोशिश की तो युवकों ने उन पर भी धावा बोल दिया। तभी पीछे से एक युवक ने उनकी कमर पर चाकू से दो वार किए।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों भाइयों को लहूलुहान छोड़कर आरोपी पैदल ही फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों गंभीर घायलों को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। वहां इलाज के दौरान कृष्ण कुमार के सिर और कमर पर आठ टांके लगे। जबकि उनके छोटे रवि की हालत सोमवार शाम तक गंभीर बनी हुई थी।
शिकायतकर्ता आकाश ने बताया कि हमला करने वाले दोनों युवक रामदरबार निवासी हैं। आरोपियों के सामने आने पर उनको पहचाना जा सकता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी रामदरबार फेज-2 के लड़कों से लड़ाई हुई थी।