{"_id":"5c0ff606bdec22414a2b0195","slug":"son-murdered-his-father-for-house-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपतः 22 गज के मकान के लिए 70 साल के बुजुर्ग पिता का कातिल बना पुत्र, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानीपतः 22 गज के मकान के लिए 70 साल के बुजुर्ग पिता का कातिल बना पुत्र, आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
Updated Wed, 12 Dec 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 गज जमीन पर बने मकान का मालिकाना हक नहीं मिलने से नाराज बेटे ने 70 वर्षीय पिता की हत्या कर दी। आरोपी नशेड़ी और अविवाहित बताया जा रहा है। पिता के सिर पर धारदार हथियार से वार किया था। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शव का बुधवार को पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रानी महल माटा चौक निवासी भारत भूषण पुत्र जसवंत लाल ने अपने साले कमल (27) के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया हे। दर्ज मुकदमे में उन्होंने आरोप लगाया कि कमल पुत्र अर्जुन देव ने अपने पिता की हत्या की है। अर्जुन देव फेरी लगाने का काम करते थे। कमल उनका इकलौता बेटा है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि कमल नशे की पूर्ति और मकान के लिए पिता से अकसर झगड़ा करता था। जसवंत ने बताया कि मकान में सिर्फ पिता-पुत्र ही रहते थे। मंगलवार रात कमल पिता के साथ झगड़ा कर रहा था। इसी बीच उसने धारदार हथियार से पिता के सिर पर वार करके हत्या कर दी। शहर थाना प्रभारी विक्रांत का कहना है कि आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन