{"_id":"57f65d8e4f1c1b0d6d26f788","slug":"soldier-brother-in-law-raped-married-women-in-tarantaran-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फौजी जेठ ने घर में विवाहिता की आबरू लूटी, सास भी कसूरवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी जेठ ने घर में विवाहिता की आबरू लूटी, सास भी कसूरवार
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन
Updated Fri, 07 Oct 2016 04:44 PM IST
विज्ञापन
फौजी जेठ ने घर में विवाहिता की आबरू लूटी
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना के एक फौजी ने रिश्तों को शर्मसार करते हुए छोटे भाई की पत्नी की आबरू लूट ली। सास ने भी साथ दिया। घटना, पंजाब के तरनतारन की है। महिला ने बताया कि पति की कुछ वर्ष पहले मौत हो गई थी। वह दो बच्चों की मां है। ससुराल परिवार के साथ जमीन का विवाद चल रहा है। इस कारण वह अलग रहती है। 29 सितंबर की शाम वह ससुराल घर गई थी।
महिला के अनुसार, सेना में नौकरी करने वाला जेठ छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। वह वहां पहुंची तो जेठ जबरन उसे कमरे के अंदर ले गया। इसके बाद सास ने बाहर से कमरे के दरवाजे की कुंडी लगा दी। महिला ने बताया कि इसके बाद जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया और निर्वस्त्र ही कमरे से बाहर निकाल दिया। इसके बाद उसने सास से काफी मिन्नतें की तो उन्होंने उसे कपड़े लौटाए। इस दौरान वह काफी देर तक शर्मसार होती रही। इसक बाद वह कपड़े पहनकर पुलिस थाने में शिकायत देने पहुंची।

आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई होगी: एसएसपी
फौजी जेठ ने घर में विवाहिता की आबरू लूटी
- फोटो : Demo Pic
पीडि़ता ने आरोप लगाया कि थाने में पुलिसकर्मियों ने उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया और थाने में मौजूद ड्यूटी अधिकारी ने उसका मेडिकल करवाने से इन्कार कर दिया। ड्यूटी अधिकारी ने कहा कि आज थाना प्रभारी छुट्टी पर हैं, अगले दिन आना। महिला का कहना है कि वह अगले दिन 30 सितंबर को दोबारा थाने पहुंची तो उसे फिर यह कहते हुए बाहर निकाल दिया गया कि दुष्कर्म हुआ ही नहीं है। वह झूठी शिकायत कर रही है।
इसके बाद महिला ने चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) राणा कंवरदीप कौर की अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने फौरी कार्रवाई करते हुए तरनतारन के सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल अधिकारी को आदेश दिया कि पीडि़ता का मेडिकल करवाया जाए।
पुलिस थाने में आई शिकायत की जांच कर केस दर्ज किया जाता है। ऐसा नहीं है कि दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई में लापरवाही बरती गई। फिर भी मामले की जांच होगी और यदि जांच में कोई पुलिसकर्मी आरोपी पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।