फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Showing terrorism victims two brothers took government job

सरकारी नौकरी के लिए 2 भाईयों ने रची साजिश

Sun, 15 Jun 2014 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Sun, 15 Jun 2014 09:05 PM IST
विज्ञापन
Showing terrorism victims two brothers took government job

आतंकवादियों के हाथों हुई पिता की हत्या के बाद बुढलाडा निवासी दो सगे भाईयों ने सरकारी नौकरी प्राप्त कर ली। एक शिकायत के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


आतंकवाद पीड़ित होने के चलते परिवार का एक सदस्य सरकारी नौकरी का हकदार था, लेकिन दोनों आरोपी भाइयों ने अलग-अलग तौर पर निर्भरता दिखा सरकारी नौकरी हासिल कर ली।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जनवरी 1991 में जोगा में राशन डिपो चलाने वाले राजकुमार की आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। सरकार ने पीड़ित परिवार से हमदर्दी जताते हुए परिजनों को आजीविका चलाने के लिए सरकारी नौकरी की पेशकश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी पेशकश पर राजकुमार के बेटे जसपाल कुमार ने दस साल पहले खुद को पिता पर निर्भर दिखाकर डीसी कार्यालय मानसा में चपरासी की नौकरी प्राप्त कर ली। इसके तीन साल बाद जसपाल के भाई राजिंदर कुमार ने खुद ही निर्भरता सर्टिफिकेट बनाकर आतंकवाद पीड़ित होने के नाम पर अहमदपुर डाइट में क्लर्क की सरकारी नौकरी प्राप्त कर ली।

शहर निवासी गेंदा राम ने दो महीने पहले डायरेक्टर ऑफ  एजुकेशन चंडीगढ़, डायरेक्टर जनरल ऑफ  पुलिस चंडीगढ़ और डीसी मानसा को मामले की लिखित जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की। अपने पत्र में गेंदा राम ने बताया कि दोनों भाईयों ने अलग-अलग निर्भरता सर्टिफिकेट बनाकर सरकार से धोखा किया है।


डीएसपी बुढलाडा राजवीर सिंह बोपाराय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी हरबंस सिंह संधू ने बताया कि उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई के लिए डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन को लिख दिया है और आगे की कार्रवाई उन्हें ही करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed