{"_id":"584efe0d4f1c1b696f64a1dc","slug":"she-s-filthy-act-before-then-went-absconding-mobile-snatching","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से पहले की गंदी हरकत, फिर मोबाइल छीन हुआ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से पहले की गंदी हरकत, फिर मोबाइल छीन हुआ फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 13 Dec 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बदमाश युवक ने रविवार रात घर जाने के लिए सड़क किनारे ऑटो का इंतजार कर रही युवती को थप्पड़ मारकर, उससे मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने युवती के बयानों के आधार पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात बापूधाम की रहने वाली लता कुमारी (21) को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एलांते माल से ड्यूटी खत्म कर निकली थी।
विज्ञापन
वह सड़क पर लता घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। जैसे ही युवती ने फोन करने के लिए फोन निकाला था, तभी उसके पास एक युवक पैदल चलकर आया और उसको थप्पड़ मारकर, उसका मोबाइल फोन छीनकर पैदल ही मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पीड़िता ने एक राहगीर की मदद से 100 नंबर पर फोन कर वारदात की सूचना दी। मौके पर पहुंची इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 थाने की पुलिस ने आरोपी का हुलिया लेकर एरिया में मैसेज फ्लैश करवाया, लेकिन आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका। पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।