फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sex racket, sex workers, prostitution, 16 years old girl emotional story

16 वर्षीय नाबालिग ने बताया क्यों करती थी वो 'गंदा काम', आपबीती रुलाने वाली

Thu, 09 Nov 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Thu, 09 Nov 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
sex racket, sex workers, prostitution, 16 years old girl emotional story
जबरन कराते थे गंदा काम - फोटो : SELF
16 वर्षीय नाबालिग ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह 'गंदा काम' क्यों करती थी। जब उसने अपनी आपबीती सुनाई तो सुनने वालों की आंखों में आंसू आ गए। मामला हरियाणा के कुरुक्षेत्र का है। मामले में पीड़िता की मां और सौतेले पिता को 10-10 साल की सज सुनाई गई है।
विज्ञापन


साथ ही 50-50 हजार रुपए जुर्माना लगाया। जुर्माना न देने पर दोनों को एक साल की सजा और काटनी होगी। अतिरिक्त जिला सत्र एवं न्यायाधीश मधु खन्ना लाली की अदालत ने फैसला सुनाया। आईपीसी की धारा 328, 34 और पॉस्को एक्ट में दोषी मानते हुए सजा सुनाई गई है। जांच के बाद धारा 370, 34 और पॉस्को एक्ट की धाराएं जोड़ी गई थी।
विज्ञापन


 

ये था मामला

sex racket, sex workers, prostitution, 16 years old girl emotional story
जबरन कराते थे गंदा काम
एक मार्च 2016 को महिला पुलिस थाना में 16 साल की एक लड़की अपनी आंटी अंजू के साथ और मां व सौतेले पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में लड़की ने बताया कि उसकी मां सीमा और सौतेला पिता मोहनलाल पैसों के लालच में उससे गलत काम कराते हैं।

इसके लिए जबरन उसे शराब पिलाई जाती है। जब वह इसका विरोध करती हे तो उसके साथ मारपीट की जाती। लड़की ने बताया कि एक दिन वह किसी तरह दोनों से बचते हुए अपनी आंटी अंजू के पास पहुंची और उन्हें आपबीती सुनाई।

इसके बाद अंजू उसे लेकर महिला पुलिस थाना पहुंची। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने सीमा और सौतेले पिता मोहन लाल के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। जांच एएसआई रमनदीप कौर को सौंपी। नाबालिग का मेडिकल भी कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed