फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rohtak gangrape accused sent 7 days police remand

रोहतक गैंगरेप में बुलंदशहर और अजमेर कनेक्शन, 7 दिन के रिमांड पर आरोपी

Tue, 16 May 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Tue, 16 May 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
rohtak gangrape accused sent 7 days police remand
रोहतक गैंगरेप के आरोपियों को 7 दिन की रिमांड - फोटो : file photo
देश को झकझोरने वाले रोहतक गैंगरेप और हत्याकांड के आरोपियों का बुलंदशहर और अजमेर कनेक्शन सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी अजमेर गए थे। शहर की रहने वाली युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या करने के आरोपियों का फिर से सात दिन का रिमांड मंजूर हो गया है। पुलिस ने आरोपियों का दो दिन का रिमांड पूरा होने के बाद सोमवार को सीजेएम निशांत शर्मा की अदालत में पेश किया था।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों को बुलंदशहर व अजमेर लेकर जाएगी। पुलिस ने तर्क दिया कि आरोपी दोनों शहरों में गए थे, जिसके चलते उन्हें वहां ले जाकर सबूत जुटाए जाएंगे। वहीं, पुलिस ने मामले में सुमित के परिजनों को जांच में शामिल करने के लिए शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रोहतक स्थित पार्श्वनाथ सिटी में सोनीपत की युवती का शव मिला था। वारदात का खुलासा कीर्तिनगर के सुमित को सीआईए द्वारा तमंचे सहित पकड़े जाने पर हुआ था। उसने बताया था कि कबीरपुर निवासी विकास यादव के साथ मिलकर उसने युवती की हत्या कर दी है। सुमित के बाद उसके साथी को भी 11 मई को ही काबू किया था। दोनों आरोपियों को 12 मई को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को उनकी रिमांड अवधि पूरी होने पर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें 10 दिन के रिमांड पर देने की मांग की गई। पुलिस ने अदालत को अवगत कराया कि आरोपी वारदात के पहले व बाद में बुलंदशहर व अजमेर गए थे। वहां से भी मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जाएगा। इस तर्क को देखते हुए ही अदालत ने दोनों आरोपियों का सात दिन का रिमांड मंजूर कर लिया है।

अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जांच शुरू

rohtak gangrape accused sent 7 days police remand
रोहतक गैंगरेप के आरोपी - फोटो : file photo
पुलिस ने मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता का पता लगाने के प्रयास तेज कर दिया है। पुलिस ने मामले में युवती की मां के बयान पर मुख्य आरोपी सुमित के भाई कुलदीप व अमित, उसकी मां शीला व उनके पड़ोस में रहने वाले बेद, नवीन और विनोद पर भी मामले में संलिप्त रहने का आरोप लगाया था। पुलिस उनके मामले से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस ने सभी छह आरोपियों को जांच में शामिल कर लिया है। उनसे पूछताछ के बाद घटना में उनकी भूमिका का खुलासा किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस मामले में कई अन्य लोगों से पूछताछ की।


दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर फिर से सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हर पहलू को जांच में शामिल कर रही है। मामले में नामजद किए गए अन्य छह आरोपियों को जांच में शामिल कर लिया गया है। उनकी संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है।
-मुकेश जाखड़, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed