फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery of 14 crore in Diamond showroom, Anticipatory bail plea by Mastermind

डायमंड शोरूम में 14 करोड़ की लूट, कोर्ट पहुंचे मालिक, मांगी जमानत

Tue, 10 May 2016 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 May 2016 10:26 AM IST
विज्ञापन
robbery of 14 crore in Diamond showroom, Anticipatory bail plea by Mastermind
चंडीगढ़ के ज्वेलरी शोरूम में लूट - फोटो : amar ujala

सेक्टर-17 स्थित फॉरएवर डायमंड शोरूम में 14 करोड़ के हीरों की लूट का षड्यंत्र रचने के आरोपी मालिक दोनों भाइयों रजनीश वर्मा और विनोद वर्मा में से विनोद ने जिला अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। याचिका में उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट भी लगाई है और खुद को बीमार बताते हुए निजी अस्पताल में भर्ती होने की बात कही है।

विज्ञापन


उन्होंने यूटी पुलिस पर आरोप लगाया कि वह लूट के आरोपियों को तो पकड़ नहीं पा रही, उल्टा उन्हें ही केस में फंसा रही है। याचिका पर मंगलवार को जिला अदालत में सुनवाई होगी। शोरूम मालिक और पंचकूला निवासी रजनीश वर्मा और विनोद वर्मा के खिलाफ शनिवार को सेक्टर-17 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। इससे पहले पुलिस ने एफआईआर में लूट की धारा लगाई थी। पुलिस ने यह कार्रवाई शोरूम मैनेजर अजय कुमार के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के बाद की थी।
विज्ञापन


विनोद की ओर से याचिका दायर करने की एडवोकेट संजीव त्रिखा ने पुष्टि की है। याचिका में कहा गया है कि 1 मई को उनके शोरूम में 14 करोड़ रुपये की लूट हुई थी। लुटेरे करोड़ों के डायमंड लूटकर ले गए। इसके अलावा वह सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए। उन्होंने इसकी सूचना समय से पुलिस को दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका के अनुसार इसके बाद पुलिस लुटेरों को तो पकड़ नहीं सकी, उल्टा उन्हें ही इस मामले में आरोपी बना दिया। उनके अनुसार पुलिस ने उनके स्टाफ को जबरन धमकाकर उनसे बयान ले लिए हैं।


याचिका के अनुसार पुलिस उनके परिवार के सदस्यों को भी मानसिक तौर से परेशान कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 7 मई की सुबह 7 बजे पुलिस उनके घर पहुंची और पारिवारिक सदस्यों से बयान देने के लिए दबाव बनाया। इसके अलावा याचिका के साथ उन्होंने पंचकूला सेक्टर-21 स्थित एक निजी अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट भी लगाई है। उनके अनुसार पुलिस के मानसिक शोषण के कारण उनकी तबीयत खराब हुई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed