फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery, loot, jewellers robbery, jeweller showroom robbery, vinod verma, chandigarh crime

डायमंड शोरूम में 14 करोड़ की फर्जी लूट, मुख्यारोपी को जमानत नहीं

Wed, 22 Jun 2016 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 22 Jun 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
robbery, loot, jewellers robbery, jeweller showroom robbery, vinod verma, chandigarh crime
डायमंड शोरूम में लूट मामले में मालिक गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
चंडीगढ़ में सेक्टर-17 स्थित डायमंड शोरूम में 14 करोड़ के हीरों की लूट का ड्रामा रचने के मुख्य आरोपी विनोद वर्मा की जमानत याचिका रद्द कर दी। गौरतलब है कि बीते सोमवार को लंबी बहस के बाद वैकेशनल कोर्ट ने मंगलवार के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया था। इससे पूर्व विनोद की निचली कोर्ट से नियमित जमानत अर्जी खारिज हो चुकी थी। मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे विनोद ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में जमानत अर्जी दायर कर कहा था कि उसे मामले में झूठा फंसाया गया है। वहीं अदालत ने मामले में सह आरोपी अंकुर जौली को 1 लाख रुपये के बेल बॉन्ड पर जमानत के आदेश दे दिए थे। 
विज्ञापन


विनोद वर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके वकील हरीश भारद्वाज ने कहा कि पुलिस ने केस अपनी कहानी के आधार पर बनाया है। पुलिस ने विनोद के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। हालांकि मामले में धोखाधड़ी तो किसी के साथ नहीं हुई। अगर पुलिस केस की भी मानें तो केस सिर्फ योजना स्तर पर था।
विज्ञापन


मामले में कोई ठगा ही नहीं गया। ऐसे में पुलिस ने धोखाधड़ी का कैसे बना दिया। बचाव पक्ष की ओर से मामले में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के कुछ फैसलों की भी कॉपी लगाई गई है। वहीं पुलिस की ओर से दाखिल जवाब में कहा गया है कि विनोद ने भाई रजनीश के साथ मिलकर 14 करोड़ की लूट का ड्रामा रचा था। इसमें उन्होंने तीन अन्य आरोपियों को शामिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही अपने स्टाफ को डरा धमकाकर इस वारदात को अंजाम दिया। शोरूम मैनेजर अजय कुमार, महिला कर्मी चारु और सरिता सीआरपीसी 161 के तहत दिए बयान में यह कबूल चुके हैं। साथ ही दोनों मालिकों ने सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को भी नष्ट कर दिया था। पुलिस के अनुसार दोनों ने इस वारदात को 10 करोड़ का इंश्योरेंस क्लेम करने के लिए अंजाम दिया था। फिलहाल अदालत ने बहस के बाद जमानत याचिका पर फैसला मंगलवार के लिए सुरक्षित रख लिया है। 


यह है मामला
1 मई को दर्ज मामले में सेक्टर-17 स्थित फॉरएवर डायमंड शोरुम के दोनों मालिक विनोद वर्मा और रजनीश वर्मा समेत वैभव वर्मा, उसके बहनोई जीरकपुर निवासी अंकुर जौली और मलोया निवासी शिवानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोप के मुताबिक 10 करोड़ रुपये का इंश्योरेंस क्लेम पाने के लिए मालिकों ने सह आरोपियों के साथ मिलकर फर्जी लूट का ड्रामा रचा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed