फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery in sbi branch

SBI ब्रांच में दिनदहाड़े पड़ा डाका, 10 लाख 27 हजार ले गए लुटेरे

Thu, 04 May 2017 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ,मलोट (पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला ,मलोट (पंजाब) Updated Thu, 04 May 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
 robbery in sbi branch
बैंक में पड़ गया डाका - फोटो : अमर उजाला
दिनदहाड़े हथियारों से लैस लुटेरे बैंक में दाखिल होते हैं। मैनेजर पर बंदूक तान कर बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। पंजाब के मुक्तसर के गांव सरावां बोदला स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा से बुधवार दोपहर हथियारबंद लुटेरे दस लाख 27 हजार रुपये लूट ले गए। इसके अलावा वे कुछ सोना भी ले गए। तीन मोटरसाइकिलों पर आए छह अज्ञात लुटेरों ने बैंक में लंच टाइम के समय वारदात को अंजाम दिया। उस समय वहां बैंक मैनेजर समेत एक अन्य कर्मचारी व चपरासी व कुछ ग्राहक मौजूद थे।
विज्ञापन


 गांव सरावां बोदला स्थित एसबीआई की शाखा में करीब पौने तीन बजे तीन मोटरसाइकिलों पर छह लुटेरे आए। प्रत्यक्षदर्शियों के  अनुसार लुटेरों ने मुंह पीले परनों से बांध रखे थे। उनके पास तीन हथियार बताए जाते हैं। लुटेरों में से एक ने बैंक मैनेजर पर बंदूक तान दी तो दूसरे ने कैशियर पर हथियार तानते हुए सैफ की चाबियां ले ली।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए लुटेरे

 robbery in sbi branch
एसबीआई ब्रांच से 10 लाख 27 हजार की लूट - फोटो : अमर उजाला

एक लुटेरा बैंक के मुख्य गेट पर निगरानी को खड़ा हो गया। कुछ ही देर में लुटेरे दस लाख 27 हजार रुपये और बैंक में रखा कुछ सोना उड़ा ले गए। साथ ही कर्मचारियों के मोबाइल फोन व बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए।

सूचना मिलते ही थाना कबरवाला के एसएचओ बलकार सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में डीआईजी बठिंडा आशीष चौधरी, एसएसपी सुशील कुमार, एसपी भागीरथ मीना, डीएसपी दीपक पारिक, मलोट के एसडीएम विशेष सारंगल समेत अन्य अधिकारी व पुलिस कर्मचारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलवाकर लुटेरों के हाथों के निशान लिए जा रहे थे। पुलिस ने लुटेरों की तलाश में हरियाणा व पंजाब के सरहदी क्षेत्रों की पुलिस को भी अलर्ट करते हुए सूचित कर दिया। बैंक मैनेजर अविश कंबोज का कहना था कि वह इस बारे में कुछ नहीं बता सकते। वह तो पहले से ही बीपी के मरीज हैं। बैंक में लूट की खबर फैलते ही ग्रामीणों का जमघट लग गया। देर शाम तक पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed