{"_id":"5909db224f1c1b18778b4588","slug":"robbery-in-sbi-branch","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SBI ब्रांच में दिनदहाड़े पड़ा डाका, 10 लाख 27 हजार ले गए लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
SBI ब्रांच में दिनदहाड़े पड़ा डाका, 10 लाख 27 हजार ले गए लुटेरे
ब्यूरो/अमर उजाला ,मलोट (पंजाब)
Updated Thu, 04 May 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
बैंक में पड़ गया डाका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े हथियारों से लैस लुटेरे बैंक में दाखिल होते हैं। मैनेजर पर बंदूक तान कर बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। पंजाब के मुक्तसर के गांव सरावां बोदला स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा से बुधवार दोपहर हथियारबंद लुटेरे दस लाख 27 हजार रुपये लूट ले गए। इसके अलावा वे कुछ सोना भी ले गए। तीन मोटरसाइकिलों पर आए छह अज्ञात लुटेरों ने बैंक में लंच टाइम के समय वारदात को अंजाम दिया। उस समय वहां बैंक मैनेजर समेत एक अन्य कर्मचारी व चपरासी व कुछ ग्राहक मौजूद थे।
गांव सरावां बोदला स्थित एसबीआई की शाखा में करीब पौने तीन बजे तीन मोटरसाइकिलों पर छह लुटेरे आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लुटेरों ने मुंह पीले परनों से बांध रखे थे। उनके पास तीन हथियार बताए जाते हैं। लुटेरों में से एक ने बैंक मैनेजर पर बंदूक तान दी तो दूसरे ने कैशियर पर हथियार तानते हुए सैफ की चाबियां ले ली।
विज्ञापन
गांव सरावां बोदला स्थित एसबीआई की शाखा में करीब पौने तीन बजे तीन मोटरसाइकिलों पर छह लुटेरे आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लुटेरों ने मुंह पीले परनों से बांध रखे थे। उनके पास तीन हथियार बताए जाते हैं। लुटेरों में से एक ने बैंक मैनेजर पर बंदूक तान दी तो दूसरे ने कैशियर पर हथियार तानते हुए सैफ की चाबियां ले ली।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए लुटेरे
एसबीआई ब्रांच से 10 लाख 27 हजार की लूट
- फोटो : अमर उजाला
एक लुटेरा बैंक के मुख्य गेट पर निगरानी को खड़ा हो गया। कुछ ही देर में लुटेरे दस लाख 27 हजार रुपये और बैंक में रखा कुछ सोना उड़ा ले गए। साथ ही कर्मचारियों के मोबाइल फोन व बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए।
सूचना मिलते ही थाना कबरवाला के एसएचओ बलकार सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में डीआईजी बठिंडा आशीष चौधरी, एसएसपी सुशील कुमार, एसपी भागीरथ मीना, डीएसपी दीपक पारिक, मलोट के एसडीएम विशेष सारंगल समेत अन्य अधिकारी व पुलिस कर्मचारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलवाकर लुटेरों के हाथों के निशान लिए जा रहे थे। पुलिस ने लुटेरों की तलाश में हरियाणा व पंजाब के सरहदी क्षेत्रों की पुलिस को भी अलर्ट करते हुए सूचित कर दिया। बैंक मैनेजर अविश कंबोज का कहना था कि वह इस बारे में कुछ नहीं बता सकते। वह तो पहले से ही बीपी के मरीज हैं। बैंक में लूट की खबर फैलते ही ग्रामीणों का जमघट लग गया। देर शाम तक पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है।